विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर गदर काट रहा गोविंदा-रवीना का गाना, बिल्लियों के साथ थिरके लोग; अलका-उदित ने गाया 27 साल पुराना गीत

Updated: Wed, 12 Aug 2026 07:38 PM (IST)

गोविंदा और रवीना टंडन का 27 साल पुराना गाना इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर बिल्लियों के साथ डांस स्टेप्स मैच करते हुए रील्स बना रहे हैं, जो एक नया ट्रेंड बन गया है।

गोविंदा-रवीना के गाने पर बिल्लियों के साथ थिरक रहे लोग  (फोटो-यूट्यूब)

गोविंदा-रवीना के गाने पर बिल्लियों के साथ थिरक रहे लोग (फोटो-यूट्यूब)

HighLights

  1. गोविंदा-रवीना का गाना इंस्टाग्राम पर वायरल।

  2. यूजर्स बिल्लियों के डांस स्टेप्स के साथ रील्स बना रहे हैं

  3. 27 साल पुराना यह गाना नया ट्रेंड बन गया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आज भले ही सोशल मीडिया पर लोग नए-नए कंटेट को देखते हों, लेकिन अक्सर इंस्टाग्राम पर पुराने और आइकॉनिक गानों की धुनें सुनाई देती ही रहती हैं।

अब इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक अजीब ट्रेंड चल रहा है और इस ट्रेंड के चलते गोविंदा और रवीना टंडन का एक आइकॉनिक गाना जमकर वायरल हो रहा है। कौन सा है वो गाना, आइए जानते हैं...

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ गाना

दरअसल जो गाना इन दिनों सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर बवाल काट रहा है उस गाने का नाम है 'किसी डिस्को में जाएं' (Kisi Disco Mein Jaaye)। जी हां, फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) का ये गाना आजकल सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। गोविंदा (Govinda) और रवीना टंडन पर फिल्माया गया ये गाना इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है।

Govindarr

इस गाने को अलका याग्निक (Alka Yagnik) और उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी आवाज से सजाया था। वहीं गाने का संगीत विजू शाह ने तैयार किया था और इस गाने को समीर ने लिखा था। गाना जब भी बजता है तो हर कोई इस पर थिरकने पर मजबूर हो जाता है। अब इंस्टाग्राम पर ये गाना बड़े अलग ढंग से वायरल हो रहा है।

बिल्लियों के साथ डांस कर रहे हैं लोग

दरअसल गोविंदा-रवीना का ये गाना इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल तो हो रहा है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स दो बिल्लियों के साथ डांस स्टेप्स को मैच करते हुए इस गाने पर डांस कर रहे हैं। कई लोग हैं जिन्होंने इस गाने पर रील (Viral Dance Reels) बनाई है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Supriya and Nikit (@supriyaandnikit)

वहीं एआई द्वारा तैयार की गई दो बिल्लियों के डांस स्टेप्स को लोग मैच करते हुए थिरक रहे हैं। देखने में ये काफी फनी लग रहा है और कई लोग इस पर थिरक रहे हैं। अब ये एक ट्रेंड बन गया है, जिसे कई लोग फॉलो कर रहे हैं और इस पर धड़ल्ले से रील्स बनाई जा रही हैं। गाने के शुरूआत का म्यूजिक बज रहा है और लोग इसे इस्तेमाल करते हुए इस पर रील्स बना रहे हैं।

 

आपको बता दें कि, रवीना टंडन (Raveena Tandon) और गोविंदा (Govinda) के करियर में कई सुपरहिट्स गाने रहे हैं लेकिन ये गाना उन गानों में से है, जो कल्ट है। गाना हर पार्टी की जान है और हर तरफ ये बजता हुआ नजर आता है। यही बड़ी वजह है कि सालों बाद भी ये गाना धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और जेनजी भी इस पर थिरक रहे हैं।