साक्षी तंवर को Ram Kapoor की असली पत्नी मानते थे लोग, गौतमी कपूर बोलीं- 'मैं कहीं भी जाती तो...'
साक्षी तंवर और राम कपूर ने हिट टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में काम किया था। उनकी केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि लोग सच में उन्हें पति-पत्नी समझते थ ...और पढ़ें

साक्षी तंवर को राम कपूर की पत्नी मानते थे लोग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
राम कपूर के दूसरों संग नाम जुड़ने पर बोलीं पत्नी
साक्षी तंवर को राम की पत्नी मानते थे लोग
राम और गौतमी की शादी को हो गए दो दशक से ज्यादा
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। कोई अभिनेता और अभिनेत्री के साथ ज्यादा दिख जाए या उनकी केमेस्ट्री स्क्रीन पर जम जाए, तो कई बार उनके बीच प्यार के रिश्ते को लेकर बातें बनना शुरू हो जाती हैं।
ऐसा ही अभिनेत्री गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) के उनके पति व अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor) के साथ भी हुआ था, जब राम अभिनेत्री साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के साथ सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Achhe Lagte Hain) कर रहे थे। दोनों ने अपने रोल को इतनी शिद्दत से निभाया कि कई लोग उस दौरान साक्षी को राम की असली पत्नी समझने लगे थे।
साक्षी को मानते थे राम की असली पत्नी
उन दिनों को याद करते हुए गौतमी कहती हैं कि वह सीरियल सुपरहिट हुआ था, तो लोगों के मन में बैठ गया था कि साक्षी ही राम की असली पत्नी हैं। मैं कहीं भी जाती थी, तो लोग कहते थे कि राम के साथ यह कौन है। हमें लोगों को समझाने में काफी समय लगा कि साक्षी स्क्रीन पर उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं और वास्तविक जीवन में मैं उनकी पत्नी हूं।
राम का दूसरों संग नाम जुड़ने पर गौतम का रिएक्शन
गौतमी कपूर ने आगे राम कपूर की किसी और के साथ नाम जुड़ने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा, "बाकी राम का नाम कभी किसी और जोड़े जाने की बात तो मेरे सामने कभी नहीं आई। (हंसते हुए) अब आएगी भी नहीं, क्योंकि हम दोनों ही 50 साल के हो गए हैं। खैर, जीवन में आगे कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है।"
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बिग बॉस के इस सीजन में इस पॉवर कपल की होगी एंट्री, फैंस बोले- 'अरे उन्हें हाथ मत लगाओ! '
राम और गौतमी का वर्क फ्रंट
राम कपूर और गौतमी कपूर के मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। बात करें वर्क फ्रंट की तो राम को आखिरी बार 2025 में आई फिल्म मिस्त्री में देखा गया था। वहीं, गौतमी कपूर वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड और दे दे प्यार दे 2 (De De Pyaar De 2) में नजर आई थीं। दोनों में ही एक्ट्रेस ने मां की भूमिका निभाई थी।