विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: करण जौहर के बच्चों से मिलने पहुंची गौरी ख़ान, दिखा अलग अंदाज़

By Hirendra JEdited By:
Updated: Fri, 31 Mar 2017 09:28 AM (IST)

उम्मीद है कि हमेशा लोगों के सामने खुलकर अपनी बात रखने वाले करण जल्द ही इन बेबीज़ को अपने फैन्स के सामने लाएंगे।

Photos: करण जौहर के बच्चों से मिलने पहुंची गौरी ख़ान, दिखा अलग अंदाज़
Photos: करण जौहर के बच्चों से मिलने पहुंची गौरी ख़ान, दिखा अलग अंदाज़

मुंबई। करण जौहर ने हाल ही में पूरी इंडस्ट्री को अपने पिता बनने की ख़ुशी से चौंका दिया था। बुधवार को करण अपने बच्चों को अस्पताल से अपने घर ले आये। तब से करण जौहर के बच्चों से मिलने वालों का तांता लग गया है। इस लिस्ट में गौरी ख़ान का नाम भी जोड़ लीजिये।

गुरुवार को हमने बताया था कि मनीष मल्होत्रा से लेकर वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे करण के करीबी उनके घर पहुंचे। इन सबके बीच शाह रुख़ ख़ानका इंतज़ार आपको भी रहा होगा। शाह रुख़ खुद तो नहीं दिखे पर गौरी ख़ान करण जौहर के बच्चों से मिल आई हैं। इन तस्वीरों में वो काफी कूल लग रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिये कौन-कौन से स्टार्स पहुंचे करण जौहर के बच्चों से मिलने, देखें तस्वीरें

सरोगेसी द्वारा पैदा हुए इन ट्विन बच्चों का नाम करण ने अपने पेरेंट्स के नाम पर यश और रूही रखा है। दरअसल, करण के ये ट्विन बच्चे प्रि-मैच्योर बेबीज़ हैं इस वजह से देखभाल के लिए उन्हें हॉस्पिटल में रखा गया था। बहरहाल, हम जानते हैं कि एसआरके और करण जौहर काफी करीबी हैं, ऐसे में गौरी ख़ान को तो उनके बच्चों से मिलने पहुंचना ही था!

गौरी के अलावा शाहिद कपूर भी करण जौहर के बच्चों से मिलने पहुंचे। स्टार किड्स की यह नयी पीढ़ी है और जन्म से बाद ही लगातार ये दोनों बच्चे चर्चा में हैं।

हालांकि, करण के दोनों बच्चे यश और रूही की तस्वीरें अभी बाहर नहीं आयी हैं। लेकिन, हर कोई करण जौहर को लेकर काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि हमेशा लोगों के सामने खुलकर अपनी बात रखने वाले करण जल्द ही इन बेबीज़ को अपने फैन्स के सामने लाएंगे।