Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2023: अल्लू अर्जुन की छह साल की बेटी ने दिखाया अपना एक और टैलेंट, बनाए इतने खूबसूरत गणपति

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 02:05 PM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2023 साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की छह साल की अल्लू आरहा सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी हैं। छोटी-सी उम्र में आरहा ने सामंथा रुथ प्रभु की ...और पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2023 Allu Arjun Daughter Makes Ganpati Idol / Photo- Instagram
    Ganesh Chaturthi 2023 Allu Arjun Daughter Makes Ganpati Idol / Photo- Instagram

    HighLights

    1. एक्टिंग के साथ मूर्ति बनाने में भी माहिर निकलीं आरहा
    2. छह साल की उम्र में बनाई गणपति बप्पा की बेहद खूबसूरत मूर्ति
    3. अल्लू अर्जुन ने गणपति फेस्टिवल की तस्वीरें की शेयर

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ganesh Chaturthi 2023: अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने 'पुष्पा-द राइज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब अल्लू अर्जुन 'पुष्पा-द रूल' के साथ अगले साल अपने दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। अल्लू अर्जुन जितने टैलेंटेड हैं, उतनी ही प्रतिभाशाली उनकी बेटी अल्लू आरहा भी हैं।

    छह साल की अल्लू आरहा ने सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। छह साल की आरहा ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि, ये बात शायद ही आप जानते होंगे कि अल्लू अर्जुन की बेटी सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि मूर्ति बनाने में भी माहिर हैं।

    छह साल की अल्लू आरहा ने बनाई 'गणपति' की मूर्ति

    गणेश चतुर्थी 2023 की धूम के बीच अल्लू अर्जुन की लाडली बेटी अल्लू आरहा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग सुपरस्टार की बेटी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें नन्ही आरहा अपने हाथों से इको फ्रेंडली गणपति की मूरत बनाते हुए नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Jawan: अल्लू अर्जुन ने की 'जवान' की तारीफ, शाह रुख खान ने 'पुष्पा' एक्टर के लिए लिख डाली ये बात

    छोटी-सी उम्र में आरहा को इतने परफेक्शन के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते देख हर कोई हैरान रह गया। अल्लू आरहा द्वारा बनाई गयी इको फ्रेंडली गणपति की मूर्ति की एक तस्वीर एक्टर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की।

    खबरें और भी

    अल्लू अर्जुन ने किया धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत

    बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ साउथ स्टार्स भी धूमधाम से 'गणेश चतुर्थी' सेलिब्रेट कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने घर में 'गणपति बप्पा' का स्वागत कर लिया है, जिसकी कुछ खूबसूरत फोटोज उनकी पत्नी स्नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

    पहली फोटो जहां गणपति बप्पा की है, तो वहीं दूसरी फोटो में नन्ही आरहा अपने भाई के साथ कैमरा के लिए पोज दे रही हैं।

    येलो रंग की फ्रॉक में आरहा एकदम प्रिंसेस लग रही हैं। अन्य फोटो में अल्लू आरहा गणेश जी के मंदिर के पास बैठी हुई हैं। वहीं, एक दूसरी फोटो में अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी कैमरा के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Release Date: आ रहा है 'पुष्पा', मेकर्स ने किया अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज डेट का एलान