विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2: सनी देओल की 'गदर 2' देखने पहुंचीं डिंपल कपाड़िया, थिएटर के बाहर हुईं स्पॉट, कैमरा देख किया फुल इग्नोर

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 23 Aug 2023 02:37 PM (GMT+05:30)

Dimple Kapadia Watches Sunny Deol Gadar 2 सनी देओल की फिल्म गदर 2 की छप्परफाड़ कमाई करती जा रही है। ...और पढ़ें

Dimple Kapadia Watches Sunny Deol Gadar 2 Instagram Video
Dimple Kapadia Watches Sunny Deol Gadar 2 Instagram Video

नई दिल्ली, जेएनएन। Dimple Kapadia Watches Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 थिएटर्स पर राज कर रही है। एक्टर की फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और छप्परफाड़ कमाई कर रही है। बॉलीवुड से भी कई स्टार्स ने गदर 2 की तारीफ की। इस बीच डिंपल कपाड़िया भी सनी देओल की फिल्म देखने पहुंचीं। अब उनका थिएटर के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक वक्त पर दोनों के अफेयर की अफवाहें भी सुनने को मिली थी। जिसे अमृता सिंह के इंटरव्यू ने और भी हवा दे दी थी जब उन्होंने सनी देओल संग डिंपल कपाड़िया के रिश्ते पर बात की थी।

डिंपल ने कैमरे को किया इग्नोर

डिंपल कपाड़िया अब सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 देखने पहुंचीं। एक्ट्रेस को पैपराजी ने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर स्पॉट किया। हालांकि, उन्होंने कैमरे को फुल इग्नोर किया और हॉल से निकल तेज कदमों के साथ सीधा अपनी कार में जाकर बैठ गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

किन फिल्मों में साथ किया काम ?

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने 80 के दशक में कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया था। इनमें अर्जुन (1985), आग का गोला (1989), मंजिल मंजिल (1984), नरसिम्हा (1991) और गुनाह (1993) शामिल है।

400 करोड़ क्लब में शामिल हुए फिल्म

गदर 2 के बिजनेस की बात करें तो फिल्म अब 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही गदर 2 ने 500 करोड़ की ओर अपना सफर शुरू कर दिया है। सोमवार और मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी गदर 2 एक नया माइल स्टोन एचीव कर लिया है।

12 दिनों बनाया रिकॉर्ड

गदर 2 ने 22 अगस्त को रिलीज के 12 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही फिल्म ने बीते दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 12.10 करोड़ का बिजनेस किया और सीधा 400 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार ली।