विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Filmfare Award 2023: द कश्मीर फाइल्स को नहीं मिला एक भी अवॉर्ड, अनुपम खेर ने मारा ताना- 'इज्जत महंगा तोहफा है'

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 28 Apr 2023 07:23 PM (GMT+05:30)

Filmfare Award 2023 फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 में द कश्मीर फाइल्स को सात अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि ...और पढ़ें

Filmfare Award 2023 Anupam Kher Reacts on Not Get Single Award for the Kashmir Files/Instagram
Filmfare Award 2023 Anupam Kher Reacts on Not Get Single Award for the Kashmir Files/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Filmfare Award 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 के नॉमिनेशंस की हाल ही में घोषणा की गई थी। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर 'द कश्मीर फाइल्स को सात अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

बीते दिन जब इस अवॉर्ड्स शोज में फिल्मों की नाम की घोषणा हुई थी, तो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बहुत ही विनम्र तरीके से इस 'अनैतिक' और 'सिनेमा विरोधी' बताते हुए इसका बहिष्कार किया था।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इस फिल्म को सात में से एक भी कैटेगरी में अवॉर्ड नहीं मिला, जिसके बाद अब फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

अनुपम खेर बोले-इज्जत महंगा तोहफा है

अनुपम खेर ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को एक भी अवॉर्ड न मिलने पर अब बिना नाम लिए अवॉर्ड फंक्शन पर तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'इज्जत एक महंगा तोहफा है, इसकी उम्मीद सस्ते लोगों से ना रखें। उन्होंने इसके साथ एक स्माइल डालकर अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को हैशटैग किया है।

आपको बता दें कि अनुपम खेर को राजकुमार राव और अन्य एक्टर्स के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल में नॉमिनेट किया गया था। एक्टर के इस ट्वीट पर सिंगर और कंपोजर शिवांग उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा, 'बॉक्स ऑफिस, लोगों की सराहना और प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं हो सकता'।

विवेक अग्निहोत्री ने किया था बहिष्कार

आपको बता दें कि बॉलीवुड में कई एक्टर्स हैं, जो किसी भी अवॉर्ड से बड़ा रिवॉर्ड ऑडियंस के प्यार को मानते हैं। आमिर खान और कंगना रनोट जैसे सितारे कभी भी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा नहीं बनते। इसी लिस्ट में अब एक और नाम विवेक अग्निहोत्री का भी जुड़ गया है।

जिन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 में मिले नॉमिनेशन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्मफेयर के अनुसार, स्टार्स के अलावा, कोई भी लोकप्रिय चेहरा नहीं है। कोई भी मायने नहीं रखता है। इस वजह से फिल्मफेयर की अनैतिक दुनिया में संजय लीला भंसाली, सूरज बड़जात्या जैसे मास्टर डायरेक्टर कोई फेस नहीं हैं।

संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट, सूरज बड़जात्या मिस्टर बच्चन और अनीस बाजमी कार्तिक आर्यन की तरह दिखते हैं'। आपको बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने दुनियाभर में 250 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था।