Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter का नया गाना Dil Banaane Waaleya हुआ रिलीज, इमोशन्स से भरा है ऋतिक-दीपिका की फिल्म का सॉन्ग

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 07:49 PM (IST)

    Fighter song Dil Banaane Waaleya OUT ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दर्शकों को यह मूवी काफी ...और पढ़ें

    फाइटर का नया गाना हुआ रिलीज (Photo Credit: Instagram)
    फाइटर का नया गाना हुआ रिलीज (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter song Dil Banaane Waaleya OUT: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस को दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री, एक्शन और देशभक्ति से जुड़ी यह मूवी काफी पसंद आ रही है।

    निर्माताओं ने अब फिल्म की रिलीज के कुछ दिन बाद इसका एक नया इमोशनल गाना 'दिल बनाने वालेया' रिलीज कर दिया है, जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। यह गाना लोगों के दिलों को छू रहा है।

    यह भी पढ़ें: Fighter Box Office Day 4: संडे को सुनामी लेकर आई 'फाइटर', बंपर उछाल के साथ कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस

    फाइटर गाना हुआ रिलीज

    आज 29 जनवरी को ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर 'फाइटर' फिल्म का एक नया गाना 'दिल बनाने वालेया' जारी कर दिया गया है। बता दें कि यह गाना फिल्म में तब बजता है, जब स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया यानी पैटी बने ऋतिक रोशन अपनी टीम से अलग महसूस करते हैं।

    यह गाना इमोशन्स से भरा हुआ है। इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने जोनिता गांधी, विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी के साथ मिलकर गाया है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। फैंस को भी गाना काफी पसंद आ रहा है। वो लगातार इसकी तरफ कर रहे हैं। कुछ लोग अरिजीत के सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों के गाने सुन कर रोंगटे खड़े हो गए हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    फाइटर का अभी तक का कलेक्शन

    25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' ने 24 करोड़ से डोमेस्टिक कलेक्शन में ओपनिंग ली थी। इसके बाद मूवी को 26 जनवरी की छुट्टी का भी फायदा मिला। अभी तक इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 123.60 करोड़ हो गया है। 'फाइटर' में ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय ने भी अहम भूमिका निभाई है।

    250 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'फाइटर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जिन्होंने शाह रुख खान संग 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। वहीं, इससे पहले वह ऋतिक की फिल्म 'वॉर' और 'बैंग बैंग' का निर्देशन भी कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Fighter Worldwide Collection: चार दिन में ही 'फाइटर' ने मारी डबल सेंचुरी, दुनियाभर में कर दिया इतना कारोबार