Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर छोड़ Saif Ali Khan पर दांव लगाएंगे फरहान अख्तर, 25 साल बाद 'धुरंधर' फिल्म बनाने की तैयारी!

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 02:13 PM (GMT+05:30)

    फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक नई फिल्म को पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं जिसमें सैफ अली खान (Saif Ali Khan) मुख्य निभा सकते हैं। ...और पढ़ें

    सैफ अली खान और फरहान अख्तर की नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सैफ अली खान और फरहान अख्तर की नई फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉन 3 (Don 3) के विवाद के बीच फरहान अख्तर अब नई फिल्म लाने की तैयारी में हैं। इस बार वह अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नहीं, बल्कि अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) धमाल मचाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    दरअसल, 'दिल चाहता है' मूवी के 25 साल बाद फरहान अख्तर, सैफ अली खान के साथ एक और थ्रिलर ड्रामा लाने की सोच रहे हैं। इस फिल्म को फरहान, रितेश सिधवानी के साथ प्रोड्यूस करेंगे।

    कब से शुरू होगी शूटिंग?

    वैरायटी इंडिया के मुताबिक, फरहान अख्तर और सैफ अली खान की फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है। यह अभी डेवलपमेंट फेज में है। अभी फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम किया जा रहा है। कहानी को रिवील नहीं किया गया है। इस साल के आखिर तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो सकती है।

    क्या होगी फिल्म की कहानी?

    बात करें फिल्म की कहानी की तो यह नॉर्मल सस्पेंस थ्रिलर नहीं होने वाली है। फिल्म सामाजिक मुद्दों को उठाएगी, जिसमें मनोवैज्ञानिक तनाव और इमोशनल ड्रामा का मेल होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में मुख्य किरदार को ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा जो उसकी निजी मान्यताओं, नैतिकता और जीवन के मुश्किल फैसलों को चुनौती देंगी।

    Saif and Farhana

    यह भी पढ़ें- कॉस्ट्यूम रेडी, टिकट्स-होटल थे बुक... रणवीर सिंह के Don 3 विवाद पर अशोक पंडित का रिएक्शन, 45 करोड़ पर फंसा पेंच

    फिल्म की स्टार कास्ट

    इस अनटाइटल्ड फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल निभाने वाले हैं। फिलहाल हीरोइन की तलाश अभी जारी है जो सैफ के अपोजिट नजर आएंगी। डायरेक्टर को अभी फाइनलाइज नहीं किया गया है। इस फिल्म के जरिए सैफ और फरहान 25 साल बाद एक-दूसरे के साथ काम करने वाले हैं। फिलहाल, मेकर्स की तरफ से अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सैफ ने भी इस फिल्म को लेकर कुछ नहीं कहा है। आखिरी बार उन्हें ओटीटी फिल्म कर्तव्य में देखा गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Don 3 विवाद के बीच फरहान अख्तर को मिला Salman Khan का साथ, फिल्म को लेकर चर्चा हुई तेज?