विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वज़ीर' के सेट पर घायल हुए फरहान अख्तर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 06 Dec 2014 02:30 PM (IST)

फरहान अख्तर हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'वज़ीर' के सेट पर घायल हो गए। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान फरहान गलत जगह गिर गए। अभिनेता की कोहनी में चोट आई है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि फरहान की

News Article Hero Image

मुंबई। फरहान अख्तर हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'वज़ीर' के सेट पर घायल हो गए। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान फरहान गलत जगह गिर गए। अभिनेता की कोहनी में चोट आई है।

इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि फरहान की कोहनी की नस पर असर पड़ा है, जिससे उनका हाथ हिल नहीं पा रहा था। अभिनेता पेन किलर नहीं ले सकते थे और दर्द बहुत तेज था। इससे बचने के लिए उन्होंने बर्फ से सिकाई की।

फरहान को काफी दर्द था लेकिन आराम करने से अब वो थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

पढ़ेंः यूएन वुमन के एंबेस्डर बनने वाले पहले पुरुष बने फरहान अख्तर

पढ़ेंः 'सत्यमेव जयते’ में दिख सकते हैं शाहरुख खान!