जब Anil Kapoor को Farah Khan की कोरियोग्राफी पर हुआ था शक, बाद में मांगी माफी!
सिनेमा प्रेमियों के बीच 90 के दशक के संगीत और डांस की हमेशा चर्चा चलती है। फराह खान (Farah Khan) ने 90 के दशक की एक फिल्म के गानों को कोरियोग्राफ किया ...और पढ़ें

HighLights
- फराह खान की कोरियोग्राफी पर अनिल कपूर को हुआ था शक
- इस कोरियोग्राफर से काम करवाने की कही थी डायरेक्टर से बात
- बाद में फराह खान से इस बात के लिए मांगी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच 90 के दशक की हमेशा चर्चा चलती है। म्यूजिक और डांस के लिए इस दौर को हमेशा याद किया जाता है। इस अवधि के दौरान हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों ने लोगों का दिल जीता और कुछ मूवीज के गानों का ट्रेंड तो आज तक खत्म नहीं हुआ है। आज एक फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसके गाने फराह खान ने कोरियोग्राफ किए थे और वह हिट साबित हुई थी।
बॉलीवुड की दुनिया में फराह खान बतौर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर जानी जाती हैं। इसके अलावा, वह होस्ट के तौर पर भी अपनी अलग पहचान कायम कर चुकी हैं। फराह ने कई बार इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए बतौर कोरियोग्राफर काम करना बस एक इत्तेफाक था।
अनिल कपूर को नहीं था फराह खान पर भरोसा
फराह खान अक्सर फिल्मी दुनिया से जुड़े किस्से खुलकर बताती हैं। उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम करने से जुड़ा एक किस्सा इंटरव्यू में सुनाया था। यह किस्सा साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का है। इस मूवी में डायरेक्टर की जिम्मेदारी विधु विनोद चोपड़ा ने निभाई थी।

Photo Credit- Instagram
यह भी पढ़ें- 80% शूटिंग के बाद फिल्म में हुई थी Sridevi की एंट्री, इस एक्ट्रेस के निधन से बिगड़ गया था पूरा खेल
इस फिल्म की खास बात यह थी कि इसमें 8 गाने थे, जिन्हें फराह खान ने खुद कोरियोग्राफ किया था। फराह ने खुलासा किया था कि उस समय अनिल कपूर को फराह के ऊपर भरोसा नहीं था। इस वजह से उन्होंने डायरेक्टर से बात करते हुए कहा था कि वह इतनी बड़ी फिल्म को अकेले नहीं संभाल पाएंगी।
खबरें और भी
एक्टर ने मांगी थी फराह खान से माफी
अनिल कपूर ने विधु विनोद चोपड़ा से कहा था कि फिल्म के गाने कोरियोग्राफ करने के लिए सरोज खान को बुलाना चाहिए। हालांकि, जब फराह ने मूवी का पहला सॉन्ग कोरियोग्राफ किया, तो अनिल का नजरिया उन्हें लेकर पूरी तरह बदल गया और उन्होंने इसके लिए फराह खान से माफी मांगी। अनिल ने इसके बाद स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें सही में लगा था कि फराह इतना बड़ा काम अकेले नहीं कर पाएंगी, लेकिन वह इस मामले में गलत साबित हुए।

Photo Credit- Instagram
फराह खान ने यह भी बताया कि वह अक्सर अनिल कपूर से इस बात का जिक्र अनिल कपूर के सामने मजाक में करती हैं।
यह भी पढ़ें- Tezaab के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं Madhuri Dixit, एक्ट्रेस की हरकतों से खफा था फिल्ममेकर