'हर अवॉर्ड के लिए...' Farah Khan ने बांधे यामी गौतम की तारीफों के पुल, Haq देखकर हुईं प्रभावित
यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'हक' 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 2 जनवरी से ये ओटीटी पर भी उपलब्ध है। यह शाह बानो बेगम केस पर आ ...और पढ़ें
-1767774857997_m.webp)
फराह ने की यामी की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम की फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म शाह बानो बेहम केस पर आधारित है। सोशल मीडिया पर फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है क्योंकि 2 जनवरी को ये नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो गई।
वहीं जो लोग उस समय फिल्म को देखने से चूक गए थे वो अब ओटीटी पर इशका आवंद लेकर एक्ट्रेस की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे। फिल्म में इमरान हाशमी ने यामी गौतम के पति का किरदार निभाया है।
फराह खान ने क्या कहा?
अब कोरियोग्राफर फराह खान ने भी यामी की तारीफ के पुल बाधें। बुधवार को फराह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हक का पोस्टर शेयर किया। यामी की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “यामी गौतम, हर पुरस्कार जीतने के लिए तैयार हो जाओ! शानदार प्रदर्शन।” उन्होंने इमरान हाशमी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि तुम्हारी अब तक कि सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस।फराह से पहले, अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी 'हक' में यामी गौतम के अभिनय की प्रशंसा करते हुए लिखा, "अभी नेटफ्लिक्स पर 'हक' देखी। यामी गौतम, क्या शानदार अभिनय है!" अभिनेता संजय कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए इसे बेहतरीन फिल्म बताया।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में काम करना चाहती थीं Yami Gautam, पति ने नहीं दिया रोल; बोलीं- 'काश मैं...'
शीबा चड्ढा ने निभाया है अहम रोल
सुपर्न वर्मा द्वारा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा में यामी गौतम धर और इमरान हाशमी के अलावा शीबा चड्ढा एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वहीं विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही पारेख मेहता और हरमन बावेजा के साथ जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज ने इसे प्रोड्यूस किया है।
खबरें और भी
यह फिल्म मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसमें मुस्लिम परिवारों में वैवाहिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 16 मिनट की सस्पेंस भरी इस फिल्म ने OTT पर आते ही जमाया हक, रोंगटे खड़े कर देगा फिल्म का एक-एक सीन