विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये गैरकानूनी...' Awarapan 2 में इमरान हाशमी ने नहीं दिया एक भी किसिंग सीन, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

Updated: Sun, 16 Aug 2026 06:06 PM (IST)

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है लेकिन फैंस ने एक्टर से सोशल मीडिया पर एक शिकायत जाहिर की है।

'आवारापन 2' में फैंस को खली एक ये कमी

'आवारापन 2' में फैंस को खली एक ये कमी

HighLights

  1. 'आवारापन 2' में फैंस को खली एक ये कमी

  2. बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है 'आवारापन 2'

  3. 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है फिल्म  

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ...' जब राघव जुयाल ने बैड्स ऑफ बॉलीवुड में ये डायलॉग मारा तो इमरान हाशमी के फैंस ने इससे काफी इत्तेफाक रखा। क्योंकि एक वक्त था जब एक्टर की रोमांटिक फिल्मों का दौर था।

एक तरफ जहां इन फिल्मों की स्टोरी और गाने दर्शकों के दिलों पर छाए हुए थे वहीं दूसरी और इन फिल्मों ने इमरान को एक 'सीरियल किसर' वाली छवि भी थी। हालांकि एक्टर ने कई अलग-अलग तरह की फिल्में करके इस छवि को तोड़ने की कोशिश की लेकिन उनके डाई हार्ट फैंस के दिल इसे निकालना मुश्किल रहा।

आवारापन 2 में नहीं एक भी किसिंग सीन

इसीलिए अब जब सालों बाद इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) रोमांटिक फिल्म आवारापन 2 के साथ वापस लौटे तो फैंस को सबकुछ पसंद आया लेकिन फिल्म में एक भी किसिंग सीन ना होने की वजह से उन्हें निराशा तो हुई ही बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे- ऐसे रिएक्शन दिए जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है।

emraan (5)

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

एक रिएक्शन में लिखा था, 'उम्र हो गई है वो वाला इमरान हाशमी अब नहीं रहा'। एक और दर्शक ने लिखा, 'सब कोई यहां इस सीन में मर्डर वाला इमरान हाशमी को ढूंढ रहा है।' एक और कमेंट में लिखा था, 'बिना किस सीन के इमरान हाशमी को देखना गैर-कानूनी लगता है।' एक और कमेंट में लिखा था, 'इमरान भाई, दिशा को किस कर लो, ऐसा नहीं है कि आलिया देख रही है।'


एक और कमेंट में लिखा था, 'मैंने सच में अपनी मां से कहा था कि हमें कुछ और देखना चाहिए क्योंकि इमरान हाशमी इस फिल्म में थे; पता चला कि इसमें एक भी नॉर्मल किस सीन नहीं था, और कहानी सच में बहुत अच्छी थी'।

 

'आवारापन 2' (Awarapan 2), 2007 की फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी ने अहम किरदार निभाए हैं। इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Jannat 3 पर लगी मुहर! 'आवारापन 2' की सफलता के बीच Emraan Hashmi की एक और रोमांटिक फिल्म का एलान?