विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी ट्वीट पर फंसे शिरीष कुंदर, लखनऊ में FIR दर्ज़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 25 Mar 2017 12:16 AM (IST)

शिरीष ने अपने ट्वीट में लिखा था कि एक गून को सी एम बना दिया गया । इस हिसाब से तो विजय माल्या को आरबीआई गवर्नर और दाऊद इब्राहिम को सीबीआई का डायरेक्टर बना देना चाहिए।

योगी ट्वीट पर फंसे शिरीष कुंदर, लखनऊ में FIR दर्ज़
योगी ट्वीट पर फंसे शिरीष कुंदर, लखनऊ में FIR दर्ज़

मुंबई। शाहरुख़ खान थप्पड़ कांड के बाद खूब चर्चा में आये फरहा खान के एडिटर-डायरेक्टर पति शिरीष कुंदर के खिलाफ़ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफ आई आर दर्ज़ कर ली गई है।

शिरीष ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को गुंडा कहते हुए ट्वीट किया था। सामाजिक कार्यकर्ता अमित तिवारी ने पुलिस में शिकायत दे कर एफ आई आर लिखने की मांग की थी । पुलिस ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद एफ आई आर दर्ज़ कर ली ।

शिरीष ने अपने ट्वीट में लिखा था कि एक गून को सी एम बना दिया गया । इस हिसाब से तो विजय माल्या को आरबीआई गवर्नर और दाऊद इब्राहिम को सीबीआई का डायरेक्टर बना देना चाहिए। बाद में शिरीष ने पोस्ट डिलीट कर दी थी।