विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी एक्टर पार्थ समथान पर Molestation का आरोप, FIR हुई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 25 Mar 2017 07:54 PM (IST)

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरआत करने वाले पार्थ ने टीवी पर गुमराह , सावधान इंडिया और ये कैसी आशिकी जैसे शोज़ में काम किया है।

टीवी एक्टर पार्थ समथान पर Molestation का आरोप, FIR हुई
टीवी एक्टर पार्थ समथान पर Molestation का आरोप, FIR हुई

मुंबई। छोटे परदे के शो कैसी ये यारियां से लोकप्रिय हुए पार्थ समथान पर एक मॉडल ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये घटना करीब एक महीने पहले की बताई जाती है।

ख़बर है कि 20 साल की एक मॉडल ने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में पार्थ के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है जिसमें मॉडल ने पार्थ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आई पी सी की धारा 354 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बारे में पूछताछ के लिए पार्थ को बुलाया भी गया था लेकिन वो नहीं आये। ये घटना पिछले 20 फरवरी की बताई जाती है और उसी दौरान मॉडल ने एफ आई आर लिखवाई थी। पार्थ इससे पहले भी तब सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने अपने एक प्रोड्यूसर मित्र विकास गुप्ता पर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था।

FIR के बाद शिरीष कुंदर ने मांगी माफ़ी , यूपी सीएम पर किया था कमेंट 

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरआत करने वाले पार्थ ने टीवी पर गुमराह , सावधान इंडिया और ये कैसी आशिकी जैसे शोज़ में काम किया है।