Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    1 घंटा 58 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, हर सीन को देख खुली रह जाएंगी आंखें, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 30 Mar 2025 05:30 AM (IST)

    South Suspense Thriller Movie पिछले कुछ समय में दर्शकों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ा है। साउथ सिनेमा की कई फिल्में बैक टू बैक सु ...और पढ़ें

    हॉलीवुड को टक्कर देती साउथ की फिल्म (Photo Credit- X)
    हॉलीवुड को टक्कर देती साउथ की फिल्म (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी शोज के शौकीन लोगों के लिए कई बार एक अच्छा शो ढूंढना काफी मुश्किल काम हो जाता है। कभी-कभी कई घंटो की तलाश के बाद भी वो शो हाथ नहीं लगता जिसकी तलाश हमे होती है। मगर इस वीकेंड हम आपका ये काम आसान करने वाले हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें समझ नहीं आता कि क्या देखें, क्या छोड़ें तो आर्टिकल आपके लिए ही है। 

    यह साउथ की ऐसी फिल्म है जिसकी कहानी, सस्पेंस और थ्रीलर देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह फिल्म साल 2021 में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। अब ये मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। आइए बताते हैं इसकी कहानी और सस्पेंस के बारे में...

    सस्पेंस देख दिमाग जाएगा हिल

    साउथ की इस सस्पेंस थ्रीलर का नाम 'एवरू' (Evaru) है। यह 15 अगस्त के बड़े मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हिन्दी भाषा में इस फिल्म ने उस समय काफी कमाई की थी। कहा जाता है कि यह हिन्दी फिल्म 'बदला' से प्रेरित होकर बनाई गई थी।

    इस फिल्म के अब तक कई भाषा में रीमेक बन चुके हैं। जब तेलुगु और कन्नड भाषा में इस फिल्म का रीमेक बना तो फैंस इसकी कहानी और सस्पेंस देख पागल हो गए थे। अभी आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 2025 की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, OTT पर मचा रही कोहराम, कहानी और किरदार जीत लेंगे दिल

    क्या थी फिल्म की कहानी?

    'इवारू' की कहानी समीरा महा (रेजिना कैसांद्रा) से शुरू होती है। उसकी लाइफ अच्छी खासी चल रही थी लेकिन एक दिन उसके साथ हैवानियत होती है. उसके साथ दुष्कर्म होता है, जिसके बाद वह खुद को बचाने के लिए आरोपी की गोली मारकर हत्या कर देती हैं। इस मामले में आत्मरक्षा मामला दर्ज होता है। मामले की जांच कर रहे सब-इंपेक्टर विक्रम वासुदेव (आदिवी शेष) की एंट्री होती है।

    जिसे इस केस पर शक होता है। वह पीड़िता से पूछताछ करता है कि वह सच बताए आखिर पूरी हकीकत क्या है। मगर समीरा लगातार दावा करती है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई थी और उसने अपने बचाव में गोली चला दी लेकिन आगे कुछ ऐसे खुलासे होते हैं जो दर्शकों के रोगंटे खड़ा कर देती है।

    ये भी पढ़ें- 4 मंगेतर को संभालते हुए छूट गए थे अक्षय कुमार के पसीने, 17 करोड़ की लागत में पार किया था 55 करोड़ का आंकड़ा