Awarapan 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच Emraan Hashmi हुए इमोशनल, कहा- 'पीछे मुड़कर देखता हूं तो...'
आवारापन 2 (Awarapan 2) की सफलता के बीच इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

इमरान हाशमी हुए भावुक। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
इमरान हाशमी को बॉलीवुड में हुए 23 साल
फुटपाथ फिल्म से इमरान ने किया था डेब्यू
आवारापन 2 की सक्सेस के बीच किया पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सिनेमाघरों में आवारापन 2 (Awarapan 2) का जादू है। फिल्म की रिलीज के ठीक एक दिन बाद ही इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को भी बॉलीवुड में 23 साल हो गए।
फिल्म की सफलता और 23 साल के करियर के बीच फैंस से मिले प्यार और स्नेह ने इमरान हाशमी को भावुक कर दिया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनका सफर ऐसा होगा।
सिनेमा में इमरान को हुए 23 साल पूरे
इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, "15 अगस्त 2003 को मेरी पहली फिल्म फुटपाथ रिलीज हुई थी और उसी के साथ एक ऐसा सफर शुरू हुआ जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। आज 23 साल बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है।"
थिएटर्स में फिल्म पहुंचने पर होती है घबराहट
इमरान हाशमी ने कहा, "उतार-चढ़ाव आए, सफलता और असफलता मिली, तारीफें और खामोशी भी देखी लेकिन हर दौर में आप मेरे साथ रहे। आप मेरे साथ बड़े हुए, मेरा साथ दिया। कभी मुझे माफ किया और हमेशा ऐसा प्यार दिया जिसे मैं कभी हल्के में नहीं ले सकता। इस इंडस्ट्री में 23 साल हो गए हैं और आज भी जब मेरी कोई फिल्म आप तक पहुंचती है तो मुझे वही उत्साह, वही घबराहट और वही भूख महसूस होती है।"

खुद को बताया 'फुटपाथ' वाला लड़का
इमरान हाशमी ने आगे लिखा, "मैंने जो कुछ भी हासिल किया है। उसका एक बड़ा हिस्सा हमेशा आप सभी का रहेगा। 23 साल, अनगिनत यादें, एक शानदार सफर। मेरे साथ इस सफर पर चलने के लिए आपका शुक्रिया। मेरे अंदर कहीं न कहीं फुटपाथ वाला वो लड़का आज भी जिंदा है जो सपने देख रहा है, सीख रहा है और अपनी राह तलाश रहा है।"
टाइम्स स्क्वायर में दिखा आवारापन 2 का जादू
इमरान हाशमी ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आवारापन 2 को लेकर एक खुशखबरी शेयर की है। दरअसल, फिल्म को टाइम्स स्क्वायर (Times Square) में जगह मिली है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आवारापन ने टाइम्स स्क्वायर पर कब्जा जमाया।"
View this post on Instagram
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आवारापन 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन के अंदर 72 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया।
यह भी पढ़ें- Awarapan 3 हुई कंफर्म! इमरान हाशमी ने फैंस को दिया बड़ा हिंट, 'आवारापन 2' को मिल रहे प्यार का किया शुक्रिया अदा

