विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सास-बहू नहीं, विधवा के जीवन पर आधारित है एकता का नया सीरियल

By Edited By:
Updated: Tue, 21 Jan 2014 10:39 AM (IST)

सास बहू की कहानियों के बाद अब निर्माता एकता कपूर अपने नए नाटक के साथ तैयार हैं। एकता का नया नाटक जेन ऑस्टेन के प्रसिद्ध उपन्यास 'सेंस एंड सेंसेबिलिटी' का रूपांतरण है।

News Article Hero Image

मुंबई। सास बहू की कहानियों के बाद अब निर्माता एकता कपूर अपने नए नाटक के साथ तैयार हैं। एकता का नया नाटक जेन ऑस्टेन के प्रसिद्ध उपन्यास 'सेंस एंड सेंसेबिलिटी' का रूपांतरण है।

पढ़ें : करण जौहर और एकता के बीच पक रही है खिचड़ी

जेन ऑस्टेन के प्रसिद्ध उपन्यास सेंस एंड सेंसेबिलिटी के कई रूपांतरण हो चुके हैं, जिसमें अंग्रेजी फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म को एकेडमी अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद इस पर टीवी सीरिज बनाई गई थी।

इन्हीं सब चीजों ने एकता को अपने अगले टीवी वेंचर के लिए आकर्षित किया। सूत्रों ने बताया कि कहानी एक विधवा और उनकी तीन अविवाहित बेटियों पर आधारित है। इस शो की कास्टिंग शुरू हो चुकी है। शो वीकेंड में जीटीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होगा। यह प्राइम टाइम स्लॉट एकता के शो पवित्र रिश्ता का है।

सूत्रों ने बताया एक बार यह नया शो प्रसारित होने के लिए तैयार हो जाएगा तो पवित्र रिश्ता को दूसरे टाइम स्लॉट में ले लिया जाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि बालिका वधू में नाम कमाने वाली श्रीति झा को लीड रोल के लिए चुना गया है।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर