यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक्सीडेंट के बाद Divyanka Tripathi का छलका दर्द, ट्रॉमैटिक एक्सीडेंट पर कहा- 'मैं दर्द में थी...'
Divyanka Tripathi कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं। एक्ट्रेस का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया था। अब ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है ...और पढ़ें

HighLights
- एक्सीडेंट के बाद दिव्यांका का छलका दर्द
- ट्रॉमैटिक एक्सीडेंट पर बयां किया दर्द
- दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया हेल्थ अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का हाल ही में बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके हाथ की दो हड्डी टूट गई थी। दिव्यांका की तुरंत सर्जरी भी करानी पड़ गई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने दी थी। विवेक ने बताया था कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद दिव्यांका की सर्जरी करानी पड़ी थी। अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने इस एक्सीडेंट को ट्रॉमैटिक बताया है।
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से निकलते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है। दिव्यांका ने कहा, "हैलो मेरी सर्जरी हो गई है। मैं डिस्चार्ज भी हो रही हूं। हमारे साइंस ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरी रिकवरी से मेरे डॉक्टर बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है, क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।
यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi की सीरीज Adrishyam का प्रोमो हुआ जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर एक्शन में दिखेंगी एक्ट्रेस
ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस से गुजरी दिव्यांका त्रिपाठी
ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद वह किस दर्द से गुजरी हैं। बकौल एक्ट्रेस, इतना प्यार और परवाह करने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं। सब मुझे मिला, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं, लेकिन मैं बिजी और दर्द में थी।"
खबरें और भी
दिव्यांका ने कहा, "और हां, आपके द्वारा मिली प्राइवेसी के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं, क्योंकि यह मेरी लाइफ का थोड़ा ट्रॉमैटिक एक्सपीरियंस था। मैं सभी प्यार की प्रशंसा करती हूं। धन्य हूं दिल से।"
हाल ही में, दिव्यांका टीवी सीरीज अदृश्यम में नजर आ रही हैं। इसमें दिव्यांका के साथ एजाज खान भी स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यह शो सोनी लिव पर गुरुवार और शुक्रवार को स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें- पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हैं अभिनेता विवेक दहिया, बोले- उसका स्वभाव...