Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्यार में पागल हसीना ने लिया था काले जादू का सहारा, टीवी की नंबर-1 एक्ट्रेस बन मचाई सनसनी

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 04:55 PM (IST)

    छोटे पर्दे की एक मशहूर एक्ट्रेस का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अभिनेत्री ने एक बार खुद खुलासा किया था कि अपने प्यार को हासिल करने के लिए उसने ब्लैक ...और पढ़ें

    टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कौन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कौन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इस टीवी एक्ट्रेस ने लिया था ब्लैक मैजिक का सहारा

    2. 41 साल की अभिनेत्री इस टीवी शो के लिए फेमस

    3. खोया प्यार पाने के लिए अदाकारा ने पार कीं सारे हदें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्लैक मैजिक को लेकर तरह-तरह किस्से आपने सुने होंगे। तंत्र-मंत्र की विद्या वाले चर्चे आम लोगों के बीच काफी चर्चित रहते हैं। लेकिन हैरानी बात तब होती है, जब कोई सेलेब्स इसका इस्तेमाल करता है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की एक ऐसी ही मशहूर अदाकारा के बारे में बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने अपने प्यार को हासिल करने के लिए ब्लैक मैजिक का इस्तेमाल किया था।

    इसका खुलासा उस अभिनेत्री ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान किया था। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि वह हसीना टीवी की नंबर-1 एक्ट्रेस भी रही है। आइए जानते हैं यहां किसके बारे में जिक्र तिया जाए रहा है। 

    इस एक्ट्रेस ने लिया था ब्लैक मैजिक का सहारा

    टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें अपने समय में काफी लोकप्रिय रहा था। इस शो में ईशिता का किरदार छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने निभाया था। 14 दिसंबर यानी आज दिव्यांका अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।

    divyanka

    यह भी पढ़ें- पहले लगी शराब की लत, फिर बिगड़ा पूरा शरीर..., Divyanka Tripathi के पति को लेनी पड़ी थेरेपी

    इस दौरान हम आपको अभिनेत्री की निजी जिंदगी से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं, जब उन्होंने अपने खोये हुए प्यार को हासिल करने के लिए काले जादू का सहारा लिया था। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने राजीव खंडेलवाल के टॉक शो के दौरान इस मामले को लेकर खुलकर बात की थी।

    divyankatripathi

    उन्होंने बताया कि अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वह काफी परेशान रहने लगीं और उसे जीवन में वापस लाने के लिए उन्होंने टोना टोटका तक अपनाया ताकि पुराना प्यार फिर से हासिल हो जाए। इस कदर वह अपने प्रेमी के प्यार में सारी हदें से गुजर गई थीं।

    खबरें और भी

    divyankatripathidahiya

    आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा थे। दोनों का रिलेशनशिप 8 साल तक चला और बाद में इनका ब्रेकअप हो गया, जिससे दिव्यांका को काफी आहत पहुंची और वह ब्लैक मैजिक का सराहा लेने लग गई थीं। हालांकि, बाद में दिव्यांका त्रिपाठी ने जीवन की सच्चाई को अपनाया और सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना सीखा। 

    2016 में हुई दिव्यांका त्रिपाठी की शादी

    शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के कुछ सालों बाद दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी में टीवी अभिनेता विवेक दहिया की एंट्री हुई है। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। तब से लेकर अब तक ये कपल खुशहाल जिंदगी जी रहा है। 

    यह भी पढ़ें- टीवी पर दोबारा वापसी कर रहा 12 साल पुराना ये शो? Karan Patel ने दिया बड़ा हिंट