विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Divya Khosla Mother Passed Away: दिव्या खोसला की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 06 Jul 2023 04:40 PM (IST)

Divya Khosla Mother Anita Khosla Passed Away एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के ऊपर दुखों के ...और पढ़ें

Divya Khosla Mother Passed Away Photo Credit Instagram
Divya Khosla Mother Passed Away Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Divya Khosla Mother Anita Khosla Passed Away: बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के ऊपर दुखों के पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद दिव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

दिव्या खोसला की मां का निधन

दिव्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी मां अनिता खोसला के साथ बिताए यादगार पलों को याद करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मम्मा... मैंने मां को कुछ देर पहले ही खो दिया और मेरे दिल में एक शून्यता रह गई। मैं आपसे मिले आशीर्वाद और नैतिक मूल्यों को हमेशा अपने साथ रखती हूं। मेरी सबसे खूबसूरत आत्मा... बहुत गर्वित हूं कि आपने मुझे पैदा किया। आई लव यू मम्मा। ओम शांति।' शेयर की गईं तस्वीरों में दिव्या अपने बेटे के साथ नानी के बीच रहे एक प्यारे बॉन्ड की झलक भी दिखाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

यारियां 2 लेकर आ रही है दिव्या

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म यारियां 2 की घोषणा की थी। ये इस साल 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से दिव्या खोसला सात साल बाद डायरेक्टर के तौर पर कमबैक कर रही हैं। उनकी लास्ट डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सनम रे’ थी।

‘यारियां 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में मीज़ान जाफरी, वरीना हुसैन, अनसवारा राजन, पर्ल वी पुरी और प्रिया प्रकाश वारियर भी हैं। जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म के मेकर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या कुमार खोसला और आयुष मल्होत्रा ​​हैं।