विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हॉट एक्‍ट्रेस बनेगी धोनी की एक्‍स-गर्लफ्रेंड, जो नहीं हैं इस दुनिया में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 06 Oct 2015 12:54 PM (IST)

अब आपको ये तो पता ही है कि भारतीय क्रिकेट के सफल कप्‍तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर फिल्‍म बन रही है। 'एमएस धोनी : द अनटोल्‍ट स्‍टोरी' टाइटल से बन रही इस फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत उनकी मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं। अब चूंकि

News Article Hero Image

मुंबई। अब आपको ये तो पता ही है कि भारतीय क्रिकेट के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर फिल्म बन रही है। 'एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' टाइटल से बन रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत उनकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब चूंकि धोनी की जिंदगी पर फिल्म बन रही है तो इसमें एक कैरेक्टर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड का भी होगा, जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं।

'दिलवाले' और 'बाजीराव' के टकराव पर बोलीं प्रियंका, जानें क्या कहा

साथ ही खबर है कि मेकर्स ने इसके लिए एक नए चेहरे को लेने का फैसला कर लिया है और वो हैं मॉडल से एक्ट्रेस बनीं दिशा पटानी, जो बॉलीवुड में कदम रखने को बेकरार हैं। वैसे इस साल उनके हाथ से दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में निकल गईं। आपको दिशा पटानी के बारे में एक दिलचस्प बात ये भी बता दें कि उनका नाम जैकी श्रॉफ के साहबजादे यानी टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ चुका है।

तो ये है अनुष्का की लाइफ का रियल लव, जिसे जान चौंक जाएंगे आप

ये भी खबर आई थी कि उनकी अगली फिल्म 'बागी' में दिशा पटानी लीड हीरोइन का रोल निभाने वाली थीं। मगर बाद में श्रद्धा कपूर का चयन कर लिया गया। धोनी बायोपिक पर काम कर रहे एक सूत्र ने बताया, 'लंबे समय से चल रही दूसरे लीड एक्ट्रेस की तलाश तब खत्म हुई, जब दिशा पटानी ने इसके लिए आॅडिशन दिया। हम लोग ऐसे की तलाश में थे, जिसके लिए इंडस्ट्री बिल्कुल नई हो और वो इस पर खरी उतरीं।'

आमिर-सलमान के बीच हुई कहासुनी, क्या टूट गई बरसों पुरानी दोस्ती?

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी बने हैं। जबकि पिछले साल फिल्म 'फुगली' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वालीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी का किरदार निभा रही हैं। एक अन्य सूत्र ने बताया कि धोनी की जिंदगी की कहानी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के बिना पूरी हो ही नहीं सकती। यह देखने के लिए बहुत ही दिलचस्प पार्ट होगा।