विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय नहीं हैं Diljit Dosanjh, सिंगर के पास है इस देश की नागरिकता? ई-वीजा पर भारत आकर करते हैं परफॉर्म

Published: Thu, 14 May 2026 02:47 PM (GMT+05:30)

कहा जा रहा है कि मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास किसी और देश की नागरिकता है। जानिए इस बारे में...

दिलजीत दोसांझ के पास नहीं भारतीय नागरिकता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ के पास नहीं भारतीय नागरिकता। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में अभिनय और गानों से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों US टूर पर हैं। वह अपने गानों से दुनियाभर में जादू बिखेर रहे हैं और इस बीच फिल्मी गलियारों में एक चर्चा आग की तरह फैल गई है। 

हालिया रिपोर्ट्स में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Nationality) की नागरिकता को लेकर एक खबर आई है। कहा जा रहा है कि अभिनेता के साथ भारतीय नागरिकता नहीं है।

किस देश के नागरिक हैं दिलजीत दोसांझ?

दिलजीत दोसांझ वास्तव में भारतीय नागरिक नहीं रहे हैं। वह पिछले चार सालों से भारत ई-वीजा पर आ रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिलजीत ने 2022 में अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी और उस साल सितंबर से ही वह US पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं। जब भी वह भारत आते हैं, तो ई-वीजा पर आते हैं।

Diljit Dosanjh

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिलजीत का आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई में जारी हुआ था और उससे पहले एक पासपोर्ट जाम्बिया में जारी हुआ था। उनकी पत्नी संदीप कौर भी US नागरिक हैं और अमेरिकी नागरिकता लेते समय दिलजीत ने कैलिफोर्निया में स्थित पांच बेडरूम वाले एक बंगले को अपने घर का पता बताया था। फिलहाल, दिलजीत दोसांझ ने इन खबरों पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। 

यह भी पढ़ें- मिल गया दिलजीत दोसांझ का रिप्लेसमेंट, No Entry 2 में होगी स्टार किड की एंट्री?

क्या राजनीति में आ रहे हैं दिलजीत दोसांझ?

पिछले दिनों ऐसा कहा जा रहा था कि दिलजीत दोसांज को राजनीति में शामिल हो जाना चाहिए। बाद में एक्टर-सिंगर ने साफ-साफ कह दिया था कि वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे। 

दिलजीत दोसांझ अपकमिंग फिल्म

दिलजीत दोसांझ को आखिरी बार वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 में देखा गया था। जल्द ही वह शरवरी वाघ और वेदांग रैना के साथ फिल्म मैं वापस आऊंगा में नजर आने वाले हैं। इम्तियाज अली की फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- सिंगर Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, भगवंत मान का आरोप- 'उन पर राजनीति में शामिल होने का दबाव...'