विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! सैफ ने अपनी फीस तीन गुना कम कर दी

By Edited By:
Updated: Wed, 19 Mar 2014 10:19 AM (IST)

लगता है इन दिनों बॉलीवुड में करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान दोनों के ही भाव कम हो रहे हैं। तभी पहले करीना कपूर खान ने अपनी फीस घटाई और अब खबर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है इन दिनों बॉलीवुड में करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान दोनों के ही भाव कम हो रहे हैं। तभी पहले करीना कपूर खान ने अपनी फीस घटाई और अब खबर है कि सैफ अली खान ने भी एक ऐड के लिए अपनी फीस कम करने का फैसला कर लिया है।

पढ़ें : एनआरआई से सैफ ने की मारपीट, केस दर्ज

सूत्रों ने बताया कि सैफ ने एक डियो ब्रांड के लिए अपनी फीस तीन गुना कम कर दी है। सैफ अभी तक एक ऐड के लिए 4.5 करोड़ रुपए लेते रहे हैं, लेकिन कंपनी से बातचीत के बाद उन्होंने अपने भाव कम कर दिए और अब वे 1.5 करोड़ रुपये में कंपनी के साथ डील के लिए राजी हो गए। माना जा रहा है कि उनके पास फिलहाल कुछ खास प्रोजेक्ट नहीं हैं, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं।

पढ़ें : करीना ने कहा, मैंने दिया मौका तभी बनीं ये स्टार

बताया जाता है कि ये डियो का ये ब्रांड इंडिया में नया है। बहुत ज्यादा चर्चित नहीं है, इसे एक चर्चित चेहरे की तलाश है जो इस ब्रांड को एक नई पहचान दे सके। ब्रांड ने इस बावत बी टाउन के कई स्टार्स से बात की है, लेकिन सैफ ने इसके लिए अपनी हामी भर दी है। इससे पहले इस ब्रांड ने कई मॉडल्स को लेकर ऐड किए हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब ये ब्रांड स्टार के साथ ऐड करेगा। सैफ की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें : करीना ने अपनी फीस कम कर दी