क्या Dhurandhar के शूट के लिए रणवीर सिंह ने इस्तेमाल की 3 वैनिटी वैन? वायरल एंड क्रेडिट में खुल गई पोल
फिल्म 'धुरंधर' के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद, रेडिट पर इसको लेकर एक दावा किया जा रहा है। इसमें कहा गया कि रणवीर सिंह ने शूटिंग के दौरान तीन वैनिट ...और पढ़ें
-1770215031240_m.webp)
धुरंधर के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)
HighLights
5 दिसंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
रणवीर सिंह ने इस्तेमाल की 3 वैनिटी वैन
क्या है वायरल दावे की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हई थी। फिल्म को लेकर काफी ज्यादा हाइप मचा और इसके गानों से लेकर किरदारों की काफी चर्चा हुई। वहीं पिछले हफ्ते फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो गई।
रेडिट पर वायरल हे रहा पोस्ट
ओटीटी रिलीज होने के बाद मूवी की और चीड़ फाड़ हुई। फैंस ने क्रेडिट चार्ट से लेकर सब चीज की अच्छे से जांच की। अब रेडिट पर कुछ ऐसे पोस्ट ट्रेंड कर रहे हैं जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि रणवीर ने मूवी में तीन वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया था। इस वायरल दावे ने एक बार फिर से फिल्मों में अभिनेताओं के ऊपर होने वाले खर्चे को लेकर नई बहस छेड़ दी है। रेडिट पर ऐसे ही एक विश्लेषण से यह दावा सामने आया कि फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने शूटिंग के दौरान तीन वैनिटी वैन का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में 'बड़े साहब' का रोल निभाएंगे सलमान खान? वायरल तस्वीरों से पकड़ा गया सच
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक रेडिट यूजर ने फिल्म के एंड क्रेडिट्स का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें हमजा (रणवीर का किरदार) के लिए तीन वैन दिखाई गई थीं - हमजा की वैन, हमजा के स्टाफ की वैन और हमजा की नॉर्मल वैन। इसने इस बात पर बहस छेड़ दी कि एक्टर के अतिरिक्त स्टॉफ पर इतना खर्च क्यों?
They actually mentioned ranveer's 3 vanity vans in the end credits of Dhurandhar 😭
byu/basjeerahun inbollywoodcirclejerk
क्या है वायरल पोस्ट का सच?
हिंदुस्तान टाइम्स ने इस पर जांच की और प्रोडक्शन हेड से बात करके इसे क्लियर किया। इसमें कहा गया कि 'वैन' शब्द का तात्पर्य सामान्य कारों से था, न कि वैनिटी वैन से। इन वैन का इस्तेमाल फिल्म के थाईलैंड शूट के लिए किया गया था, जहां क्रू सदस्यों को लाने-ले जाने के लिए ऐसे वाहनों का उपयोग होता है। सूत्र ने बताया, "फिल्म के अंत में क्रेडिट्स में जिन वैन का जिक्र किया गया है, वे धुरंधर के बैंकॉक शूट की थीं, जिसका शूटिंग शेड्यूल लंबा था। अभिनेता, स्टाफ, सामान आदि को अलग-अलग स्थान पर लाने ले जाने के लिए एक वैनिट वैन और दो कारें (थाई वैन) रखीं गई थीं।" बैंकॉक में आउटडोर शूट, कई लोकेशन और शहर भर में लगातार आने जाने में इसकी जरूरत पड़ी थी।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डरा Dacoit! Ranveer Singh की फिल्म से क्लैश टालने के लिए पोस्टपोन की गई अदिवी शेष की फिल्म