विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रियलिटी शो में करिश्मा और उपेन ने किया स्मूच!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Fri, 16 Jan 2015 08:25 AM (IST)

विवादित सेलिब्रिटी रियलिटी शो से उपेन पटेल बाहर हो गए थे लेकिन एक बार फिर से वो शो में लौट आए हैं। उपेन पटेल ने हाल ही में शो की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया था। हैरानी की बात तो ये है कि पहले से ही रिलेशनशिप में रहने

News Article Hero Image

मुंबई। विवादित सेलिब्रिटी रियलिटी शो से उपेन पटेल बाहर हो गए थे लेकिन एक बार फिर से वो शो में लौट आए हैं। उपेन पटेल ने हाल ही में शो की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया था। हैरानी की बात तो ये है कि पहले से ही रिलेशनशिप में रहने वाली करिश्मा ने उपेन का प्रपोजल स्वीकार भी कर लिया था।

क्या गौतम गुलाटी को विनर मान चुके हैं सलमान?

शो में दोनों अब काफी करीब नजर आ रहे हैं, लेकिन हाल ही के एपिसोड में उनका रोमांस एक अलग स्तर पर पहुंच गया। करिश्मा और उपेन ने एक दूसरे को स्मूच करने से भी परहेज नहीं किया। शो के दौरान बेडरूम में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे।

गौतम की किसिंग सेल्फीज पर भाई ने दी सफाई

दूसरी तरफ करिश्मा के बॉयफ्रेंड ऋषभ चौकसी तो पहले से ही उपेन और करिश्मा की नजदीकियों से अपसेट हैं। वो इस हद तक अपसेट हो गए थे कि उन्होंने तन्ना से ब्रेकअप भी कर लिया।

(साभार नई दुनिया)

सलमान खान के रियलिटी शो में चुने जाएंगे 2 विजेता