विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिबाकर बनर्जी ने अपनी फिल्म के लिए शेरलॉक होम्स से लिया आइडिया

By Murari sharanEdited By:
Updated: Tue, 14 Oct 2014 05:03 PM (IST)

मुंबई। निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने अपनी अगली फिल्म का आइडिया शेरलॉक होम्स की रचना से लिया है। हालांकि लोग यह समझ रहे थे कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने अपनी अगली फिल्म का आइडिया शेरलॉक होम्स की रचना से लिया है। हालांकि लोग यह समझ रहे थे कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिबाकर की आने वाली फिल्म का आइडिया भारत के मशहूर जासूसी कथाकार व्योमेश बक्शी की किताब पर आधारित होगी।

इस फिल्म से जुड़े सूत्रों ने हाल ही में खुलासा किया कि यह फिल्म मूल रूप से शेरलॉक होम्स की किताब पर आधारित होगी। सूत्रों के अनुसार जबसे इस राज का खुलासा हुआ है, शेरलॉक होम्स से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो इस मामाले को लेकर सतर्क हो गई है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्टूडियो भी इन आइडिया पर भारत में फिल्म बनाना चाहते हैं। ऐसे में यदि दिबाकर बनर्जी ने उस पर फिल्म बना ली तो उनके लिए यह काम मुश्किल हो सकता है।