विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट की दो फिल्मों में नज़र आएंगी डिआंड्रा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 17 Dec 2014 09:10 AM (IST)

सलमान खान के रियलिटी शो से हाल ही में बाहर हुई डिआंड्रा सोरेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। पेशे से मॉडल डिआंड्रा के पास दो फिल्में हैं, जिन्हें पूजा भट्ट प्रोड्यूस करेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के रियलिटी शो से हाल ही में बाहर हुई डिआंड्रा सोरेस जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। पेशे से मॉडल डिआंड्रा के पास दो फिल्में हैं, जिन्हें पूजा भट्ट प्रोड्यूस करेंगी।

ये भी पढ़ेंः मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं: डिआंड्रा सोरेस

डिआंड्रा ने एक अखबार को बताया, 'मेरे पास दो फिल्में हैं, जिन्हें पूजा भट्ट प्रोड्यूस करेंगी। एक का निर्देशन सोनी राजदान करेंगी। फिल्म सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने वाली थी, लेकिन खुशकिस्मती से इसे फरवरी 2015 तक टाल दिया गया।'

पढ़ेंः क्या अश्लीलता परोस रहा है ये रियलिटी शो?

उन्होंने आगे कहा, 'फिल्मों में मेरा ये पहला कदम है। मैंने अपनी जिंदगी कभी प्लान नहीं की। जब भी मैंने प्लान किया, वो खराब ही हुआ। तो मैं समय के साथ चलती हूं। देखते हैं कि आगे क्या होता है।'