Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर ने 7 घंटे में बनाया यह रिकॉर्ड, फैंस बोले- 'ब्लॉकबस्टर है'
धुरंधर पार्ट 1 के बाद अब इस फिल्म के सेकंड पार्ट को लेकर फैंस के अंदर कितनी एक्साइटमेंट है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि महज 6 घंटे के अंद ...और पढ़ें

धुरंधर: द रिवेंज के ट्रेलर पर फैंस ने दी यह प्रतिक्रिया/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर ने आते ही यूट्यूब से लेकर पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म की रिलीज को कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही ऑडियंस ने मूवी को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।
शनिवार को 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उससे पहले ही इसे 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'धुरंधर 2' किन फिल्मों के लिए घातक साबित होगी इसका अंदाजा भी फैंस ने लगा लिया है।
धुरंधर: द रिवेंज के ट्रेलर को मिले इतने व्यूज
दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को ओटीटी पर भी काफी प्यार मिला। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने के बाद यह फिल्म उन देशों में भी नंबर 1 बनी, जहां इसे बैन किया गया था। धुरंधर की अपार सफलता के बाद जब 'धुरंधर 2' का टीजर आया था, तो फैंस थोड़े से निराश थे।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने रचा इतिहास, 2 घंटे में रणवीर की फिल्म ने कमा डाले करोड़ों; विदेशों में भी धड़ाधड़ बिकीं टिकटें
हालांकि, अब रणवीर सिंह-संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उनकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर को रिलीज हुए 7 घंटे ही हुए हैं और अभी तक इसे 1 करोड़ 46 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
खबरें और भी
'धुरंधर 2' के ट्रेलर पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन
धुरंधर 2 का ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, "मास-पावर और मैडनेस" धुरंधर 2 के ट्रेलर ने उम्मीद बढ़ा दी है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में धमाका होगा।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह बड़े एक्शन और बदले के साथ लौट रहे हैं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "आदित्य धर ने इस फिल्म पर बहुत ज्यादा काम किया है। धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर पहले वाली धुरंधर 1 से ज्यादा बेहतर है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म गर्दा उड़ा देगी।"
एक और यूजर ने ट्रेलर देखने के बाद रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए लिखा, "क्या शानदार ट्रेलर है। आदित्य धर ने कमाल कर दिया है और रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस ट्रेलर को और भी पावरफुल बना दिया है। यह मूवी कई दशकों तक रूल करेगी।"