Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14 जून को Dhurandhar 3 होगी रिलीज? इंटरनेट पर वायरल 'धुरंधर 2' का पोस्ट-क्रेडिट का जानिए सच

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

    Dhurandhar 3 Release Date: धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद क्या आदित्य धर तीसरा पार्ट भी बनाने जा रहे हैं? जानिए वायरल पोस्ट का सच... ...और पढ़ें

    धुरंधर 3 की रिलीज का सच। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 3 की रिलीज का सच। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर की सफलता के बाद इस वक्त धुरंधर 2 ऐतिहासिक कमाई से चर्चाओं में है। इस बीच ऐसा दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर (Aditya Dhar) इसी साल जून में धुरंधर पार्ट 3 (Dhurandhar 3) लेकर आ रहे हैं।

    धुरंधर 2 की रिलीज के वक्त आदित्य धर ने ऑडियंस से अपील की थी कि वे फिल्म देखने के बाद एंड-क्रेडिट (Dhurandhar 2 End-Credit) तक रुके रहें। उन्होंने कहा था, "जब तक क्रेडिट्स चलने बंद न हो जाएं, तब तक अपनी सीटों से न उठें।"

    टॉक्सिक के साथ रिलीज होगी धुरंधर 3?

    जब धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो कुछ एंड-क्रेडिट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पोस्ट में दावा किया गया कि वो एंड-क्रेडिट धुरंधर 3 (Dhurandhar 3) की रिलीज के ऐलान के लिए था। एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा है, "14 जून 2026 को धुरंधर 3 रिलीज हो रही है। टॉक्सिक अक्टूबर के लिए पोस्टपोन हो गई।"

     

    एक और एक्स यूजर ने पोस्ट में लिखा, "क्या यह सच है? धुरंधर 3 का फाइनल चैप्टर 14 जून 2026 को आ रहा है?" इसके साथ स्क्रीन पर धुरंधर द फाइनल चैप्टर लिखा हुआ और रिलीज डेट भी मेंशन है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 पर भारी पड़ गई पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh, सिंगल लैंग्वेज में छाप डाला मोटा पैसा

    क्या है धुरंधर 3 की रिलीज का सच?

    आपको बता दें कि यह फेक न्यूज है। दरअसल, आदित्य धर ने एंड क्रेडिट में धुरंधर 3 की अनाउंसमेंट नहीं की है। उन्होंने एंड क्रेडिट्स में कुछ सीन्स दिखाए हैं, जिनमें से एक रणवीर सिंह की हमजा बनने की ट्रेनिंग भी शामिल है।

    खबरें और भी

    धुरंधर 2 की स्टार कास्ट

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने चार दिन में साढ़े चार सौ करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 का बदल गया क्लाइमैक्स! AI के कारनामे से 'जसकीरत' की करा दी हैप्पी एंडिंग