Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपने मजे ले लिए अब... Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच 'जमील जमाली' ने जनता से की खास अपील

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 07:12 PM (IST)

    फिल्म धुरंधर द रिवेंज की सफलता के बीच अभिनेता राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर जनता से खास अपील की है। ...और पढ़ें

    अभिनेता राकेश बेदी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अभिनेता राकेश बेदी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. राकेश बेदी ने जनता से की अपील

    2. धुरंधर के जमील जमाली हैं राकेश

    3. फिल्म की सफलता पर भी किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राकेश बेदी ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज में जमील जमाली का अहम किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ हर तरफ हो रही है। फिल्म धुरंधर 2 इस वक्त सफलता के नए-नए कीर्तिमान रच रही है। इस बीच मूवी की सक्सेस के बीच राकेश ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। 

    इस वीडियो में राकेश बेदी ने धुरंधर द रिवेंज की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है और साथ ही जनता से खास अपील भी कर डाली है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-

    राकेश बेदी की ऑडियंस से अपील

    सोमवार को धुरंधर द रिवेंज के अभिनेता राकेश बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अपनी मूवी की इस अर्ली सक्सेस पर राकेश फूले नहीं समाए हैं और उन्होंने कहा है-

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देख भड़के रियल लाइफ 'जमील जमाली', बोले- असली लियारी में आता तो जिंदा...

    rakeshbedi

    धुरंधर द रिवेंज की सफलता पर काफी खुश हूं। ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ रही है, बल्कि एक नया इतिहास भी लिख रही है। इस मूवी ने भारतीय दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। लेकिन एक बात का निवेदन मैं आप सब से करना चाहता हूं कि कृपया करके सोशल मीडिया पर फिल्म के स्पॉइलर को शेयर न करें। खासतौर पर मूवी का क्लाइमैक्स सीन तो बिल्कुल भी नहीं। आपने फिल्म देख ली है मजे ले लिए हैं, ऐसे में अब दूसरे लोगों को भी थिएटर्स में जाने दें और इस मूवी का आनंद लेने दीजिए। 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rakesh Bedi (@therakeshbedi)

    इस  तरह से राकेश बेदी ने जनता से धुरंधर द रिवेंज के सीन्स को सोशल मीडिया पर न शेयर करने की वकालत की है। मालूम हो कि इंटरनेट पर धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। तमाम यूजर्स मूवी के सीन्स और सॉन्ग्स पर जमकर रील वीडियो बना रहे हैं। 

    बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज की धाक

    राकेश बेदी ने धुरंधर द रिवेंज की बॉक्स ऑफिस सफलता पर खुशी जताई है। जिसका कारण ये है कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ 443 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके दिखाया है, जोकि कमाई का चौंकाने वाला आंकड़ा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh नहीं 'जमील जमाली' हैं असली Dhurandhar, 12 साल पहले निभाया था खास किरदार