Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हॉलीवुड की धुन, हम्जा का ता था-थैया, देसी बीट्स छोड़ अब इंटरनेशनल लेवल पर होगा Dhurandhar 2 का धमाका?

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 05:26 PM (IST)

    रणवीर सिंह की 2025 में 'धुरंधर' को फैंस का काफी प्यार मिला। छह गल्फ कंट्रीज में बैन होने के बावजूद फिल्म 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई दुनियाभर में कर प ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' में दर्शकों को सुनाई देगा इंटरनेशनल म्यूजिक? / फोटो- Instagram

    'धुरंधर 2' में दर्शकों को सुनाई देगा इंटरनेशनल म्यूजिक? / फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह-संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' का टीजर बीते दिन मेकर्स ने रिलीज किया था। 3 फरवरी को स्पाई थ्रिलर फिल्म की छोटी सी झलक को देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता थी। हालांकि, जब टीजर सामने आया तो फैंस की ये एक्साइटमेंट धरी की धरी रह गई।

    'धुरंधर 2' के टीजर को देखकर नाराज हुए फैंस ने इस चक्कर में एक इम्पोर्टेंट चीज मिस कर दी है। टीजर में बैकग्राउंड में इंटरनेशनल म्यूजिक सुनने को मिला, जो इससे पहले 'धुरंधर' में नहीं सुनने को मिला था।

    धुरंधर 2 में मिलेगा इंटरनेशनल टच?

    अगर आपने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' देखी है, तो इस बात को जरूर नोटिस किया होगा कि स्पाई थ्रिलर फिल्म में 80 और 90 के दशक के बॉलीवुड के क्लासिकल गानों का टच था, लेकिन 'धुरंधर 2' के साथ मेकर्स इंटरनेशनल संगीत का टच फिल्म में दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डरा Dacoit! Ranveer Singh की फिल्म से क्लैश टालने के लिए पोस्टपोन की गई अदिवी शेष की फिल्म

    धुरंधर 2 के टीजर में मेकर्स ने अमेरिकी रैपर और सिंगर डोजा कैट (Doja Cat) का 'आहा मैन' (Aaahh Men) के संगीत का थोड़ा सा इस्तेमाल किया है। 'धुरंधर' को विदेशी ऑडियंस से भी काफी प्यार मिला था, ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि मेकर्स इस प्यार को देखते हुए अपनी फिल्म में और भी इंटरनेशनल गानों का टच दें। 

    टॉक्सिक के साथ सिनेमाघरों में टक्कर लेगी 'धुरंधर 2'

    'धुरंधर' के निर्देशक आदित्य धर और जियो स्टूडियो ने एक भी ऐसा मौका नहीं छोड़ा है कि दर्शकों के ऊपर से फिल्म का खुमार उतर सके। 5 दिसंबर 2025 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दो महीने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है। 'धुरंधर' सिनेमाघरों से उतरे उससे पहले ही मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज कर दिया, जहां ये फिल्म नंबर 1 पर इंडिया के साथ-साथ पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    dhurandhar 2 FIR Against Location Manager

    इस बीच ही मेकर्स ने 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज कर दिया है। ये फिल्म अगले महीने 19 मार्च 2026 को फिल्म टॉक्सिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने के लिए तैयार है। ऐसे में धुरंधर 2 को लेकर बज इसकी फिल्म की रिलीज तक खत्म नहीं होने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Doja Cat और रणवीर सिंह का डेडली कॉम्बिनेशन! Dhurandhar: The Revenge में इंटरनेशनल आवाज सुन झूम उठे फैंस