Dhurandhar 2 के दानिश इकबाल को नहीं पता था कि वो ही 'बड़े साहब' हैं, बोले- 'आदित्य ने मुझसे बातें छुपाईं...'
फिल्म धुरंधर 2 में 'बड़े साहब' का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल ने खुलासा किया है कि उन्हें अंत तक नहीं पता था कि वे यह भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में बड़े साहब के रोल के लिए काफी समय से चर्चा थी। पहले ये कहा जा रहा था कि ये रोल सलमान खान या इमरान हाशमी निभाएंगे। हालांकि मूवी में आदित्य धर ने एक नए ही एक्टर को इसके लिए कास्ट किया है।
धुरंधर द रिवेंज में ये रोल दानिश इकबाल (Danish Iqbal) ने निभाया है। दानिश ने अब खुलासा किया है कि उन्हें अंत तक ये नहीं पता था कि वो बड़े साहब का रोल निभा रहे हैं। दानिश इकबाल वेब सीरीज महारानी 2 से चर्चा में आए थे। बड़े साहब के उनके किरदार के लिए एक्टर की खूब तारीफ हो रही है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने पहले ही इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर हुई छप्परफाड़ कमाई
दानिश इकबाल ने बड़े साहब का रोल
टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने कहा कि उन्हें ये पता था कि वो धुरंधर में दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले कर रहे हैं पर ये नहीं जानते थे कि वो ही बड़े साहब हैं। दानिश ने कहा- 'मैं आपको बता दूं कि बड़े साहब वाली बात पहले कभी हुई ही नहीं। दो महीने पहले तक मुझे नहीं पता था कि मैं 'बड़े साहब' हूं। मुझे शक था। आदित्य कई बातें छुपाकर रखते थे और उन्होंने बहुत सी बातें अपने तक ही रखीं।'
-1773985518053.jpg)
दानिश ने आगे कहा- 'लेकिन हां, मैं दाऊद का किरदार निभा रहा था,ये बात मुझे पता थी। लेकिन दाऊद बड़े साहब हैं, इस बात को लेकर मैं भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं था। सब लोग मुझे दाऊद भाई या साहब कहकर बुला रहे थे। मेरे किरदार के बारे में किसी ने मुझसे कुछ नहीं कहा। तो, मेरे सीन्स में हर समय मैं ही बोलता रहता हूं।'
कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर बहुत क्रेज था। इसी के साथ मूवी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन पेड प्रिव्यू हटाकर कुल 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 है प्रोपेगेंडा फिल्म? आलोचनाओं पर राकेश बेदी का करारा जवाब- 'इंदिरा गांधी और मोदी पर भी तो...'
