Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरा नाम मुस्तफा है, प्रोपेगेंडा होता तो मुकेश को लेते...', Dhurandhar 2 के एक्टर ने दिया लोगों को करारा जवाब

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 12:32 PM (IST)

    फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बावजूद 'प्रोपेगैंडा फिल्म' कहकर आलोचना का सामना कर रही है। फिल्म में रिजवान का किरदार निभाने वाले अभिनेता म ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 एक्टर मुस्तफा अहमद (फोटो-इंस्टाग्राम)

    धुरंधर 2 एक्टर मुस्तफा अहमद (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी रिलीज के बाद से ही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) लागातार बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रही है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं।

    हालांकि तारीफ के साथ कई लोग फिल्म की आलोचना भी कर रहे हैं और कुछ ने तो इसे प्रोपेगैंडा फिल्म भी बताया। अब इस मामले पर फिल्म के एक्टर मुस्तफा जिन्होंने मूवी में रिजवान का किरदार निभाया था इस पर रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: धुरंधर 2 ने दुनियाभर में काटा गदर, सातवें दिन हुई छप्परफाड़ कमाई

    फिल्म को प्रोपेगैंडा बताने वालों पर बात करते हुए मुस्तफा ने कहा कि अगर मेकर्स को अपना कोई एजेंडा ही सेट करना होता तो वो कास्टिंग में स्टिरियोटिपिकल ऑप्शन रखते।

    मुस्तफा ने दिया करारा जवाब

    बॉलीवुड कट अनकट से बात करते हुए उन्होंने कहा,'एक इंसान का प्रोपेगैंडा, दूसरे इंसान का एजेंडा होता है। मेरा नाम मुस्तफा अहमद है। आदित्य जी को मेरे साथ काम करने की क्या जरूरत है? वो अगर किसी प्रोपेगैंडा की तरफ जा रहे हैं तो किसी मुकेश या महेश को भी ले सकते थे। इतना कोई किसी के लिए क्यों करेगा? अगर किसी का एजेंडा है तो मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं।'

    Ranveer (48)

    अपने रोल पर क्या बोले मुस्तफा

    मुस्तफा ने आगे कहा- 'मैंने अपना जो किरदार निभाया है, उसमें मैंने कहीं कंप्रोमाइज नहीं किया है। मैं कहीं पे भी जाकर, जैसे लोग बोलते हैं कि अपने फेम के लिए जमीर बेच दिया या कुछ, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। मैं बस अपनी बात कर सकता हूं, अपने तरीके से बोल सकता हूं और अपने लिए बोल सकता हूं। इस किरदार ने ऐसा कुछ नहीं किया, न ही मैंने अपने आसपास ऐसा कुछ देखा जिसके लिए मुझे लगा तो कि ये सही नहीं है।'

    धुरंधर 2 की क्यों हो रही आलोचना?

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं और काल्पनिक कहानियों का मिश्रण है, जिसके कारण दर्शकों के बीच मतभेद पैदा हो गए हैं। कुछ दर्शकों ने इसकी साहसिक कहानी और जबरदस्त एक्शन बहुत पसंद आया जबकि अन्य ने सीमा पार तनाव और आपराधिक नेटवर्क जैसे संवेदनशील विषयों को इस तरह दिखाए जाने पर चिंता जताई है।

    इन सभी कंट्रोवर्सीज के बावजूद धुरंधर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये शानदार कलेक्शन कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 623.42 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

    यह भी पढ़ें- 'जान-बूझकर की गई गलतबयानी...', Dhurandhar 2 के विवाद पर भड़के आदित्य धर, रणवीर के सीन पर मचा है बवाल