Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23 दिन बाद 90 साल के हो जाएंगे 'ही-मैन' Dharmendra, बर्थडे से 3 दिन पहले एक्टर की बड़ी फिल्म होगी रिलीज

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 05:16 PM (GMT+05:30)

    सिनेमा जगत के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल की तरह वह अपने परिवार की तरह जन्मदिन मना ...और पढ़ें

    23 दिन बाद 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    23 दिन बाद 90 साल के हो जाएंगे धर्मेंद्र। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म होने वाली है रिलीज

    2. तीन हफ्ते बाद धर्मेंद्र मनाएंगे अपना जन्मदिन

    3. 8 दिसंबर को होगा धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 300 से ज्यादा फिल्में करने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) हिंदी सिनेमा के ही-मैन यूं ही नहीं कहे जाते हैं। उन्होंने एक साल में 8 ब्लॉकबस्टर दी हैं। रोमांस से एक्शन हीरो बन उन्होंने दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाया। पिछले 6 दशक से वह लगातार सिनेमा में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से राज कर रहे हैं। 

    धर्मेंद्र ने दो साल पहले ही 87 साल की उम्र में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन कर फिल्मी गलियारों में तहलका मचा दिया था। रोल चाहे छोटा हो या बड़ा... अभिनेता अपने स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल चुराने में एक्सपर्ट हैं। 

    23 दिन बाद 90 के हो जाएंगे धर्मेंद्र

    अब जल्द ही शोले के वीरू (Sholay Veeru) 90 साल के हो जाएंगे। 8 दिसंबर 2025 को धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन है जो वह अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जन्मदिन से ठीक पहले उनकी एक बड़ी फिल्म भी रिलीज हो रही है जो सेलिब्रेशन को डबल बना देगी।

    aapkadharam_1729462982_3483310424466434707_4545122457

    यह भी पढ़ें- अस्पताल में थे धर्मेंद्र...फूट-फूटकर रो रहीं थीं सुनीता, पहले प्यार के लिए छलका गोविंदा की पत्नी का दर्द!

    धर्मेंद्र की बॉलीवुड मूवी इक्कीस होने वाली है रिलीज

    धर्मेंद्र बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी इक्कीस (Ikkis) में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। दिनेश विजन निर्मित फिल्म धर्मेंद्र के जन्मदिन से तीन दिन पहले यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। वह परमवीर चक्र से सम्मानित भारत के सबसे कम उम्र के सैनिक अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में अगस्त्य नंदा के दादा की भूमिका में नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    aapkadharam_1743086053_3597589027611625897_4545122457

    कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत?

    पिछले कुछ वक्त से धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है। वह पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। मगर अब उनका इलाज घर पर ही हो रहा है। फिलहाल, वह डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में हैं। हेमा मालिनी ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए फैंस से रिक्वेस्ट की थी कि वह उनकी अच्छी हेल्थ के लिए प्रार्थना करें। 

    यह भी पढ़ें- पापा Dharmendra के लिए दुआएं मांग रहे हैं Salman Khan, बोले- मेरे आने से पहले...