विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब विलेन बन राजेंद्र कुमार पर भारी पड़ गए थे Dharmendra, 62 साल पहले आई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

Published: Wed, 25 Mar 2026 02:14 PM (IST)

वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने 64 साल पहले आई राजेंद्र कुमार की एक ब्लॉकबस्टर मूवी में पहली बार खलनायक की भूमिका को अदा किया था।

जब धर्मेंद्र बने खलनायक (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

जब धर्मेंद्र बने खलनायक (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)

HighLights

  1. धर्मेंद्र ने प्ले किया था नेगेटिव रोल

  2. 1964 में रिलीज हुई थी ये ब्लॉकबस्टर

  3. लीड रोल में नजर आए थे राजेंद्र कुमार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सुपरस्टार में से एक थे। 6 दशक से ज्यादा लंबे समय तक इंडस्ट्री में राज करने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत में एक बड़ा रिस्क लिया था और पर्दे पर पहली बार खलनायक की भूमिका को अदा किया था। 

उस मूवी में लीड रोल में अभिनेता राजेंद्र कुमार मौजूद थे। आलम ये रहा कि विलेन बनने का धरम पाजी का दांव सही साबित हुआ और वह अपने दमदार अभिनय की बदौलत राजेंद्र पर भारी पड़ गए थे। आइए जानते हैं कि वह फिल्म कौन सी थी।

इस मूवी में विलेन बने थे धर्मेंद्र 

1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से धर्मेंद्र ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं कि डेब्यू की कुछ सालों बाद लीड हीरो का रोल छोड़ नेगेटिव रोल प्ले करने का दमखम दिखाते हैं। लेकिन धर्मेंद्र ने ये कारनामा साल 1964 में आई अभिनेता राजेंद्र कुमार और एक्ट्रेस शायरा बानो की कल्ट क्लासिक मूवी आई मिलन की बेला के जरिए किया था। 

ayeemilankibella

यह भी पढ़ें- 51 साल पुरानी फिल्म के लिए दिखा था Dhurandhar 2 जैसा जबरदस्त क्रेज, 60 महीनों तक थिएटर में चली थी मूवी

आई मिलन की बेला उस साल की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल रही। मूवी में धर्मेंद्र ने विलेन बन कर अपनी छाप छोड़ी। उनकी एक्टिंग इनती ज्यादा शानदार रही कि उसके आगे फिल्म के लीड कलाकार राजेंद्र कुमार और शायरा बानो की अदाकारी भी फीकी लगी थी। 

dharmendra

ऐसे में कुल मिलाकर कहा जाए पर्दे पर विलेन बनना धर्मेंद्र के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ और इसके बाद उनके पास कई फिल्मों के ऑफर की लाइन लग गई थी। आई मिलन की बेला को धर्मेंद्र के एक्टिंग करियर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक हिट फिल्मों की झड़ी लगाई थी। 

धर्मेंद्र और राजेंद्र कुमार की फिल्में

आई मिलन की बेला के बाद भी धर्मेंद्र और राजेंद्र कुमार एक साथ कई मूवीज में नजर आए थे, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

  • ललकार

  • मेरा नाम जोकर

  • तेरी मेरी एक जिंदड़ी

  • दो शेर

  • दो शोले

इन फिल्मों में धर्मेंद्र ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था। ये सब आई मिलन की बेला का ही कमाल था, जो धर्मेंद्र ने 60 से लेकर 80 दशक के बीच सफल फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें- 55 साल पहले रिलीज हुआ Mohammad Rafi का 6 मिनट 29 सेकेंड का वो एवरग्रीन गाना, सुनने पर आज भी कचोटता है दिल