विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, 'ट्रिपल एक्‍स' के सेट पर क्‍यों उदास हुईं दीपिका, शेयर की ये फोटो

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 16 May 2016 08:17 AM (IST)

हॉलीवुड फिल्‍म 'ट्रिपल एक्‍स: द रिटर्न ऑफ जैंडर कैज' की शूटिंग कर रही दीपिका पादुकोण की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो अपनी को-एक्‍ट्रेस के साथ काफी दुखी नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर कैज' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान दीपिका का अपने को-स्टार्स के साथ एक रिश्ता बन गया है। हाल ही में नीना डोबरेव ने अपनी शूटिंग खत्म की, तो उनके साथ दीपिका भी इमोशनल हो गईं। इस इमोशनल पल को कैमरे कैद कर नीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

जानिए सायरा बानो की नातिन में सलमान खान क्यों दिखा रहे दिलचस्पी

नीना ने इंस्टाग्राम पर जो सेल्फी पोस्ट की है, उसमें दीपिका और वो काफी इमोशनल और दुखी नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे लटके लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों को बिछड़ने का बहुत दुख हो रहा है। इस सेल्फी के साथ नीना ने लिखा- 'फिल्म के बेहरीन और मेहनती लोगों के ग्रुप को मैं बहुत याद करूंगी।'

'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर कैज' में नीना ने बेकी का किरदार निभाया है, जो बहुत पढ़ाकू लड़की है। वह तकनीक की मास्टर है। वहींं दीपिका फिल्म में सेरेना अंगर के किरदार में नजर आएंगी। 'ट्रिपल एक्स' सीरीज की ये तीसरी फिल्म है, जो 2017 में रिलीज होगी। फिल्म के हीरो विन डीजल हैं।