यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले था ऑफर ठुकराया, अब क्यों है बेताब दीपिका
मुंबई। भले ही दीपिका पादुकोण ने किंग खान के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें सबसे पहले सलमान खान ने फिल्मों में ...और पढ़ें

मुंबई। भले ही दीपिका पादुकोण ने किंग खान के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें सबसे पहले सलमान खान ने फिल्मों में आने का ऑफर दिया था। जी हां उस वक्त दीपिका तैयार नहीं थीं, लेकिन वे आज भी सलमान की शुक्रगुजार हैं और आने वाले दिनों में उनके साथ काम करने को बेताब हैं।
पढ़ें : रणवीर ने कहा, रामलीला मेरे और दीपिका के किस्मत में ही थी
मंगलवार को अपनी फिल्म रामलीला के पहले लुक की लांचिंग के दौरान दीपिका ने कहा कि उनकी दिली तमन्ना है कि वे सल्लू मियां के साथ किसी फिल्म में काम करें। दीपिका ने कहा मुझे महसूस होता है कि जल्द ही हम दोनों के साथ कुछ अच्छा होने वाला है..शायद बड़े पर्दे पर। दीपिका ने कहा कि जब सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड में काम करने का ऑफर दिया था उस वक्त वे काफी यंग थीं और कैमरा फ्रैंडली नहीं थीं। दीपिका इसके लिए आज भी सलमान की शुक्र गुजार हैं कि उन्होंने उनमें एक कलाकार को देखा।
गौरतलब है कि दीपिका को किसी प्रोजेक्ट के तहत चार-पांच दिन सलमान खान के साथ बिताने का मौका मिला था। इस दौरान सलमान की मासूमियत और उनका बचपना दीपिका के दिल को छू गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

