विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देर रात रणवीर के घर पहुंचीं दीपिका पादुकोण!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 13 Apr 2015 05:16 PM (IST)

दीपिका पादुकोण शनिवार की रात रणवीर सिंह के घर के बारह देखी गईं। दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इन दानों में अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्‍ते को स्‍वीकार नहीं किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण शनिवार की रात रणवीर सिंह के घर के बारह देखी गईं। दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि इन दानों में अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है।

हालांकि दीपिका देर रात रणवीर के घर पहुंची थी, लेकिन उनकी यह मौजूदगी किसी ने कैमरे में कैद कर ही ली। कंधे की सर्जरी के बाद रणवीर इन दिनों आराम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका, रणवीर के घर उनका हालचाल जानने ही पहुंची थीं।

खबर थी कि पिछले दिनों दीपिका अस्पताल में भी रणवीर से मिलने पहुंची थी और पूरी रात अस्पताल में ही रहीं। दीपिका और रणवीर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आएंगे, जिसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर चोटिल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण पूरी रात अस्पताल में रही रणबीर के साथ!

इसे भी पढ़ें: दीपिका के 'च्वॉयस' पर 'मर्दों की मर्जी' भी आई सामने