यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
72 घंटे में नीलाम हुआ Deepika Padukone का मैटरनिटी येलो गाउन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में वह वेकेशन से लौटी हैं और अब घर पर आराम कर रही हैं। कुछ दिनों पहले वह अपने ब्यूटी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मस्ती यानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस वक्त अभिनेत्री 5 मंथ प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थीं।
इस मौके पर उन्होंने येलो का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ-साफ नजर आया। अब एक्ट्रेस के इस गाउन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना ये खूबसूरत गाउन अब नीलाम कर दिया है।
दीपिका ने नीलाम किया गाउन
मॉम टू बी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते शुक्रवार को अपने 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान वह अपने इंस्टाग्राम पर लाइव भी आई थीं। इस खास मौके पर दीपिका ने येलो कलर का गाउन पहना था, जिसमें उनके चेहरे का प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर बाहर आ रहा था। अभिनेत्री के इस लुक पर कई लड़कियों ने अपना दिल हारा। हर कोई उनके इस गाउन की दीवानी होती नजर आई।
यह भी पढ़ें- अरे ये क्या! Deepika Padukone को पैपराजी पर आया गुस्सा, कैमरा देख कर दी ऐसी हरकत
View this post on Instagram
अब खबर है कि उन्होंने इसे नीलाम कर दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!? हमेशा की तरह, आय @tlllfoundation पहल को सपोर्ट करती है। बता दें, चैरिटी के लिए 'फ्रेश ऑफ द रैक' पहल के हिस्से के रूप में गाउन को नीलामी के लिए रखा गया था।
जानें कितने में नीलाम हुआ गाउन
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए इस गाउन की कीमत के बारे में बताया और उसमें अपनी फोटो पोस्ट की। दीपिका पादुकोण का ये गाउन 34 हजार में बिका है। बता दें, एक्ट्रेस इस गाउन के पैसों को डोनेट करने वाली है।
खबरें और भी
सितंबर में मां बनने वाली हैं अभिनेत्री
दीपिका पादुकोण इसी साल सितंबर में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, अभी तक डेट का खुलासा नहीं हुआ है। पादुकोण और भवनानी परिवार बेहद खुश है। हर कोई बच्चे का इंतजार कर रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस को पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित भाभा हॉस्पिटल में वोट डालते देखा गया था।
एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म फाइटर में नजर आई थीं। अब जल्द अभिनेत्री रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अंगने में नजर आएंगी। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा प्रभास की फिल्म कल्कि 2898AD में काम करती नजर आएंगी।