विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इसलिए संजय लीला भंसाली की पार्टी में नहीं पहुंचीं दीपिका पादुकोण!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 09:15 AM (IST)

संजय लीला भंसाली की पार्टी में दीपिका पादुकोण के ना पहुंचने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। खबर है कि दीपिका पादुकोण इस बात से अपसेट हैं कि उन्हें इस बार कोई पुरस्कार नहीं मिला।

News Article Hero Image

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा। इस बात से उत्साहित भंसाली ने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म की स्टार कास्ट के लिए एक पार्टी भी दी थी। सूत्रों की मानें तो इस पार्टी में दीपिका पादुकोण नहीं पहुंचीं।

खबर है कि दीपिका पादुकोण इस बात से अपसेट हैं कि उन्हें इस बार कोई पुरस्कार नहीं मिला, जबकि फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में कुल छह अवॉर्ड जीते हैं। सोमवार को हुई इस पार्टी में रणवीर सिंह के साथ दीपिका नहीं नजर आईं, तो चर्चा शुरू हो गई। दीपिका दो दिन पहले ही मुंबई लौटी थीं। साथ में रणवीर सिंह और उनकी मां उजाला भी मौजूद थीं।

भंसाली नहीं चाहते थे इस बार कंगना को मिले बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड!

सूत्र ने बताया, 'इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भंसाली की पार्टी में पहुंचे थे, मगर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दीपिका मौजूद नहीं थी। सभी सोच रहे थे कि शहर में होने के बाद भी दीपिका क्यों नहीं आई।'

खबरी ने बताया, 'इस साल दीपिका ने सभी बड़े अवॉर्ड में 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। मगर नेशनल अवॉर्ड में बाजी कंगना रनोट ने मारी। इस बात से दीपिका निराश हैं। वो कोई सेलिब्रेशन नहीं चाहतीं।'

माधुरी दीक्षित अब इस डांस शो के इंडियन वर्जन को जज करती आएंगी नजर

दीपिका के करीबी दोस्त का कहना है, 'दीपिका लंबे समय से अपने परिवार से दूर हैं। वो अपने पैरेन्ट्स और बहन के साथ कुछ समय बिताना चाहती थीं। इसके अलावा इस मसले में और कुछ नहीं है।'