Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Raju Srivastav Death News: काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर नम हुईं आंखें, गुरुवार को दिल्ली में अंतिम संस्कार

Raju Srivastav Death LIVE News: राजू श्रीवास्तव भारतीय सिनेमा के जाने-माने कलाकार थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। राजू अपने मिमिक्री स्किल्स और स्टैंड अप कॉमेडी के लिए काफी लोकप्रिय थे। उनका किरदार गजोधर भैया आज भी चर्चित रहा था।

By Priti KushwahaWed, 21 Sep 2022 06:33 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 58 साल के राजू लगभग 40 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में जिम में एक्सरसाइज करते हुए राजू गिर पड़े थे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। राजू डॉक्टरों की निगरानी में लगातार वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव होता रहा था, मगर होश नहीं आया। हालांकि, परिवार और डॉक्टरों ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। राजू के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गयी है। चाहने वाले और दोस्त उन्हें याद करते भावुक हो रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गये हैं। राजू भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में स्टैंडअप कॉमेडी के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी और कॉमेडी शोज में खूब काम किया था। 

Raju Srivastav Death News Updates:

21 Sept 20225:32:34 PM
राजू श्रीवास्तव का पोस्टमॉर्टेम नई तकनीक से किया गया है

राजू श्रीवास्तव का पोस्टमॉर्टेम नई तकनीक से किया गया हैl ऐसा एम्स के फ़ॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा हैl इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि इस तकनीक का नाम वर्चुअल ऑटोप्सी हैl इसमें अंगों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाती हैl यह पूरी प्रक्रिया 15 से 20 मिनट में पूरी कर ली गई हैl इसके बाद पार्थिव शरीर को परिवार को सौंप दिया गया हैl

21 Sept 20225:27:00 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी दुख जताया है

राजू श्रीवास्तव के निधन पर फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी दुख जताया हैl इसके साथ उन्होंने कहा है कि वह एक लाफ्टर किंग थे और सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थेl इस बीच यह बुरी खबर आई हैl भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की क्षमता देंl

21 Sept 20225:22:01 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर कपिल शर्मा ने भी एक भावुक पोस्ट किया है

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर कपिल शर्मा ने एक भावुक पोस्ट किया हैl उन्होंने राजू श्रीवास्तव के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की हैl

यहां पढ़ें पूरी खबर: Kapil Sharma On Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव के निधन पर कपिल शर्मा का भावुक पोस्ट, आज पहली बार रुलाया है

21 Sept 20224:19:01 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दुख जताया है

राजू श्रीवास्तव के निधन पर हास्य कलाकार रहे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दुख जताया हैl

 

#RajuSrivastav जी ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है...

उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला...

राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी
We'll miss you "Gajodhar Bhaiya". pic.twitter.com/3Un0UezWcl

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 21, 2022

21 Sept 20223:42:00 PM
राजू श्रीवास्तव की मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट से हुई है

राजू श्रीवास्तव के भतीजे का दावा है कि हास्य कलाकार की मौत दूसरे कार्डियक अरेस्ट से हुई हैl उन्हें पहले अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl

21 Sept 20223:34:51 PM
राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके मजाकिया वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे है

राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके मजाकिया वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैl

What a tragic loss !
Raju made everyone laugh!
Full of life!
Gone too early.

Only explanation is that God, bored of creation, wanted to have some quality laughter!#rajusrivastava pic.twitter.com/M1gb8YhNza

— 💎Indianguide ♥️🇮🇳♥️ (@catchmitesh) September 21, 2022

21 Sept 20223:30:36 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर दिल्ली के द्वारका में स्थित इस्कॉन मंदिर ने भी दुख जताया है

राजू श्रीवास्तव के निधन पर दिल्ली के द्वारका में स्थित इस्कॉन मंदिर ने भी दुख जताया है व आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की हैl


We're extremely disheartened to hear about the untimely demise of the beloved comedian, Raju Srivastava. May Lord Krishna bless his soul & help his family overcome this painful loss!#rajusrivastava #rajusrivastavcomedy #rajusrivastavahealth #rajusrivastavadeath #breakingnews pic.twitter.com/D2zR7nhl0m

— ISKCON Dwarka Delhi (@ISKCON_Dwarka) September 21, 2022

21 Sept 20223:23:05 PM
राजू श्रीवास्तव की मौत पर भाजपा नेता विनोद तावडे ने भी जताया दुख

राजू श्रीवास्तव की मौत पर भाजपा नेता विनोद तावडे ने भी दुख जताया हैl उन्होंने ट्वीट भी किया हैl

अपनी प्रतिभावान कला से असंख्य चेहरों पर मुस्कान लाने वाले मेरे मित्र मशहूर हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन से मन दुःखी है।
इस अप्रत्याशित वेदना के समय में मेरी संवेदनाएं राजू जी के परिवारजनों और मित्रों के साथ हैं। भगवान आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति। pic.twitter.com/IC9ahzPxbc

— Vinod Tawde (@TawdeVinod) September 21, 2022

21 Sept 20223:20:55 PM
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में सुलह कराना चाहते थे राजू श्रीवास्तव

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में सुलह कराना चाहते थे राजू श्रीवास्तव लेकिन नहीं बनी बातl सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा में हुईं थीं लड़ाईl

21 Sept 20223:16:02 PM
राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा
blog images

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगाl इस बात पुष्टि उनके परिवार ने की है।

21 Sept 20223:13:08 PM
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने जीता है नेशनल ब्रेवरी अवार्ड

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने नेशनल ब्रेवरी अवार्ड जीता हैl उन्होंने 12 वर्ष की आयु में अपनी मां की जान बचाई थीl इसके चलते उन्हें 2006 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl

21 Sept 20223:08:31 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी दुख जताया हैl

 राजू श्रीवास्तव के निधन पर फिल्म अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी दुख जताया हैl

Gone too soon sir 💔 #rajusrivastava May your soul rest in peace 🙏 pic.twitter.com/ZchjoRwSJG

— adhyayan summan (@AdhyayanSsuman) September 21, 2022

21 Sept 20223:04:48 PM
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर एम्स से निकाला गया

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर एम्स से निकाला गयाl एक महीने से अधिक समय तक भर्ती थेl गुरुवार को उनका निधन हो गया है।


Delhi | Mortal remains of comedian Raju Srivastava being taken out of AIIMS, where he passed away after being admitted there for over a month pic.twitter.com/jA7F0dDFcq

— ANI (@ANI) September 21, 2022

21 Sept 20222:59:57 PM
मेरे पति राजू श्रीवास्तव ने मौत से लड़ी कड़ी लड़ाई: शिखा श्रीवास्तव

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कहा है कि उनके पति ने मौत से कड़ी लड़ाई लड़ीl हालांकि वह इससे बाहर नहीं आ पाए और उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गएl

21 Sept 20222:53:03 PM
राजू श्रीवास्तव का निधन टीवी और कॉमेडी जगत के लिए अपूरणीय क्षति

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन को भगीरथ चौधरी नामक आईआरएस ने टीवी और कॉमेडी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया हैl

A major loss to Indian film and TV Industry. We lost #rajusrivastava today
RIP legend. pic.twitter.com/UVY9Y4K1kw

— Dr Bhageerath Choudhary IRS (@DrBhageerathIRS) September 21, 2022

21 Sept 20222:48:28 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी है

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी हैl उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर की हैl


It’s a huge loss. I'm deeply anguished to hear about tragic demise of India's comedy legend #RajuSrivastava

I'll continue to cherish those special moments and our special friendship.
My prayers for his departed soul and condolences to his Family members. Om Shanti pic.twitter.com/3GexWVzpEX

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) September 21, 2022

21 Sept 20222:43:57 PM
राजू श्रीवास्तव को भाई की बारात में हुआ था पहली नजर का प्यार

राजू श्रीवास्तव को भाई की बारात में हुआ था पहली नजर का प्यारl हालांकि उन्हें 12 साल तक पापड़ बेलने पड़े थे तब उनकी शादी हो पाई थीl

21 Sept 20222:41:27 PM
राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके पुराने वीडियो को वायरल कर दे रहे है श्रद्धांजलि
राजू श्रीवास्तव के फैंस उनके पुराने वीडियो को वायरल कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैl

हंसाने वाला रुला गया... 42 दिन से जिंदगी के लिए लड़ रहे थे राजू श्रीवास्तव#राजू_श्रीवास्तव #rajusrivastava #RajuSrivastavaPassedAway #RIPRajuShrivastava pic.twitter.com/90AaypWJti

— sharanm shukla (@shukla_sharanm) September 21, 2022
21 Sept 20222:32:23 PM
राजू श्रीवास्तव को फैंस भी नम आंखों से दे रहे हैं विदाई

राजू श्रीवास्तव को फैंस भी नम आंखों से विदाई दे रहे हैंl


सबको हंसाने वाले भी एक दिन रुला के चले जाते हैं...💔#rajusrivastava pic.twitter.com/BMQjoXjooX

— मेरा भारत ❤️🇮🇳 (@mera_bharat1) September 21, 2022

21 Sept 20222:29:38 PM
क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी दी है भावभीनी श्रद्धाजंलि

राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धाजंलि क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी दी हैl

Extremely saddened to hear the demise of the legend of stand up comedy #RajuSrivastava You made the entire nation smile. Deepest Condolences to family & friends. Om Shanti 🙏

— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) September 21, 2022

21 Sept 20222:27:34 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर गमगीन हुईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- 'जल्दी चले गए'

राजू श्रीवास्तव के निधन पर शिल्पा शेट्टी गमगीन हो गई हैl इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर दुख भी जताया हैl

ॐ शांति🙏🌼
My heart goes out to his family and millions of his fans who loved him so dearly🙏

Thank you for making us laugh for decades, Raju ji!♥️
You went too soon… #RajuSrivastava pic.twitter.com/9I3ukIGWvx

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) September 21, 2022
21 Sept 20222:24:18 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर पीयूष गोयल ने भी दुख जताते हुए संवेदनाएं प्रकट कीं

 राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए पीयूष गोयल ने हंसाने के लिए आभार भी व्यक्त किया हैl

Thank you for the laughs #RajuSrivastava

Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/ee37C5BVx0

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 21, 2022

21 Sept 20222:21:13 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जताया दुख

राजू श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी दुख जताया हैl उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार सुनकर नि:शब्द हूँ। राजू श्रीवास्तव जी ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं प्रशंसको के साथ है।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।


सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का समाचार सुनकर नि:शब्द हूँ। राजू श्रीवास्तव जी ने हास्य कला की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों एवं प्रशंसको के साथ है।ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 21, 2022

21 Sept 20222:18:11 PM
राजू श्रीवास्तव सामाजिक विषयों पर भी मुखरता से रखते थे अपनी बात

राजू श्रीवास्तव सामाजिक विषयों पर भी अपनी बात मुखरता से रखते थेl

 

Tragic demise of #rajusrivastava ji is a huge loss for the nation as he was not only a great comedian but also among those few celebs who was always vocal about Hindu issues.
My prayers for his departed soul & condolences to his close ones.
Om Shanti🙏 pic.twitter.com/KU54Q5174J

— अलख क्रांति (@AlakhKranti) September 21, 2022

21 Sept 20222:09:30 PM
काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शोक प्रकट किया

काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शोक प्रकट किया हैl उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएँ।

प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से, दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नई पहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएँ।

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 21, 2022

21 Sept 20222:04:37 PM
गुरुवार को होगा राजू का अंतिम संस्कार

कॉमेडियन के परिवार के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। राजू का पार्थिव शरीर उनके द्वारका स्थित आवास पर ले जाया जाएगा।

/

21 Sept 20221:59:04 PM
कॉमेडियन सुनील पाल बोले- अलविदा राजू भाई, जल्दी मिलते हैं

राजू के निधन से उनके साथी कलाकार काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया के जरिए अफसोस जाहिर कर रहे हैं। सुनील पाल राजू के करीबियों में शामिल थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए शोक जताते हुए कहा कि खबर पर यकीन नहीं हो रहा। बता दें, सुनील सोशल मीडिया के जरिए राजू की सेहत का अपडेट भी दे रहे थे।

21 Sept 20221:54:57 PM
फरहान अख्तर ने राजू को किया याद

फरहान अख्तर ने राजू की फोटो शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजू ने बॉलीवुड में काफी काम किया, मगर उनकी पहचान अपने स्टैंडअप शोज के लिए रही। राजू हर मंच से खुशियां बिखेर देते थे।

RIP #RajuShrivastav
My deepest condolences to the family 🙏 pic.twitter.com/V6WK108nge

— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) September 21, 2022
21 Sept 20221:51:29 PM
कृष्णा अभिषेक ने राजू को दी श्रद्धांजलि

 राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे थे। इस शो के कलाकारों से राजू का खास नाता रहा है। कृष्णा अभिषेक ने राजू के निधन पर शोक जताया और इंस्टा स्टोरी में लिखा- आपकी बहुत याद आएगी, राजू भाई।

/

21 Sept 20221:35:03 PM
सुनील ग्रोवर ने जताया शोक, कहा- बहुत जल्दी चले गये

कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव के निधन पर पूरा देश दुखी है। उनके साथी कलाकारों के दुख का तो कहना ही क्या। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार याद किया जा रहा है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राजू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- उन्होंने पूरे देश को हंसाया। यह दुखद है कि वो इतनी जल्दी चले गये।

21 Sept 20221:26:46 PM
Raju Srivastav के निधन से फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़

राजू श्रीवास्तव के निधन से उनके चाहने वाले भी सदमे में हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें- Raju Srivastav के निधन से फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़, पुरानी वीडियो साझा कर दी श्रद्धांजलि

21 Sept 20221:25:00 PM
अनुपम खेर ने लिखा - समूचे देश की हंसी थम सी गयी है

एक्टर अनुपम खेर राजू श्रीवास्तव के निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, हमारे प्यारे राजू श्रीवास्तव! तुम्हारे जाने से समूचे देश की हंसी थम सी गयी है! खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही! इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की! बहुत याद आओगे दोस्त! वो तुम्हारा ज़ोरदार ठहाका। वो तपाक से गले लगना। वो कंधे पर हाथ रखकर साइड पे ले जाकर अपना नया जोक सुनाना। हँसाते हुए रुलाकर चले गये! ओम् शांति!

21 Sept 20221:21:11 PM
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए लिखा, राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। मैं, यूपी के लोगों की ओर से, प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

Raju Srivastava is no more with us. I, on behalf of the people of UP, pray that his soul rests in peace. I extend my condolences to his family: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath https://t.co/Wph8ocLVNm pic.twitter.com/TUWNlsEi4I

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 21, 2022
21 Sept 20221:18:13 PM
शेखर सुमन ने कई शो में किया राजू श्रीवास्तव को जज

शेखर सुमन ने दूसरा ट्वीट कर लिखा, राजू एक जिंदादिल सबसे मजेदार आदमी थे। हम सब उन्हें हमेशा याद करेंगे। मुझे कई शो में उन्हें जज करने का सौभाग्य और सम्मान मिला था, जिसमें द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज" का नाम भी शामिल है, इस शो ने उन्हें अकल्पनीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह अद्वितीय थे।

Raju was the funniest man alive.we will all miss him forever.I had the privilege and honour of judging him on many shows including "The Great Indian Laughter Challenge that catapulted him to unimaginable heights"He was unique and inimitable.Long live Raju!

— Shekhar Suman (@shekharsuman7) September 21, 2022
21 Sept 20221:17:02 PM
राज एंड डीके ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

जानी-मानी निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की, मगर कुछ लिखा नहीं।

pic.twitter.com/zRm0x0cxhq

— Raj & DK (@rajndk) September 21, 2022
21 Sept 20221:03:38 PM
राजू के निधन से दुखी अक्षय कुमार ने कहा- जिंदगी भर खूब हंसाया

राजू श्रीवास्तव को सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। अक्षय कुमार ने लिखा कि जिंदगी भर बहुत हंसाया राजू भाई तुमने। भगवान से प्रार्थना है, सदगति मिले।

ज़िंदगी भर बहुत हँसाया राजू भाई तुमने…भगवान से प्रार्थना है कि आपकी आत्मा को सदगती मिले 🙏 pic.twitter.com/eG97rLPme1

— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 21, 2022
21 Sept 202212:59:54 PM
विधानसभा में रखा गया 2 मिनट का मौन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के सम्मान में उत्तर प्रदेश विधान सभा में 2 मिनट का मौन रखा गया। कॉमेडियन का निधन बुधवार को 58 वर्ष की आयु में हो गया।

#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh Assembly observes a 2-minute silence to pay respect to comedian Raju Srivastava who passed away today at the age of 58 years. pic.twitter.com/v2WQFdUJLI

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 21, 2022
21 Sept 202212:55:22 PM
रवि किशन ने राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, अब आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा एक बेहतरीन कॉमेडी कलाकार, नेता प्रिय राजू श्रीवास्तव जी हम सबको हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए l आप बहुत याद आएंगे, विनम्र श्रद्धांजलि।

अब आप जैसा कोई दूसरा नहीं होगा एक बेहतरीन कॉमेडी कलाकार, नेता प्रिय राजू श्रीवास्तव जी हम सबको हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए l
आप बहुत याद आएंगे, विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 pic.twitter.com/iKNZnA4MJH

— Ravi Kishan (@ravikishann) September 21, 2022
21 Sept 202212:50:14 PM
भाई की शादी में राजू श्रीवास्तव को हुआ था पहली नजर का प्यार बेले पापड़

Raju Srivastava Love Story: राजू श्रीवास्तव पर्दे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में बिंदास थे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने प्यार को पाने के लिए राजू ने 12 सालों तक पापड़ बेले थे, तब जाकर उन्हें अपनी मंजिल मिली। आइए जानते हैं राजू श्रीवास्तव की दिलचस्प प्रेम कहानी...

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक : Raju Srivastava Love Story: भाई की शादी में राजू श्रीवास्तव को हुआ था पहली नजर का प्यार, 12 सालों तक ‘गजोधर भैया’ ने बेले पापड़

21 Sept 202212:43:03 PM
फिल्म क्रिटिक केआरके ने राजू श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

फिल्म क्रिटिक केआरके यानि कमल आर खान ने ट्वीट कर लिखा, भाई राजू श्रीवास्तव आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं आपको हमेशा याद करूंगा भाई ! आप एक रियल हीरो, जेंटलमैन और यारों के यार हो। लव यू।

भाई राजू श्रीवास्तव #RajuSrivastav Rest In Peace. I will always miss you bro! You were real gentleman and Yaarron Ka Yaar. Love you.🙏🏼🌹 pic.twitter.com/bORspjg4bZ

— KRK (@kamaalrkhan) September 21, 2022
21 Sept 202212:34:59 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने राजू के निधन पर जताया शोक

राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया था। वो हमें एक गहरा सदमा देकर गए हैं, लेकिन सालों तक अपने काम की बदौलत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

Raju Srivastava brightened our lives with laughter, humour and positivity. He leaves us too soon but he will continue to live in the hearts of countless people thanks to his rich work over the years. His demise is saddening. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/U9UjGcfeBK

— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2022
21 Sept 202212:29:35 PM
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

21 Sept 202212:22:37 PM
'टीवी के राम' अरुण गोविल ने दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा, एक महीने तक लगातार हॉस्पिटल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हमारे मित्र और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गए, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को ये दुःख सहन करने की क्षमता दें। ॐ शांति।

21 Sept 202212:14:26 PM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर विवेक अग्निहोत्री ने जताया शोक

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एएनआई से बातचीत में कहा, मेरे भाई, मेरा दोस्त और देश की खुशी की लहर, राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। उनके जैसा कलाकार कम ही देखने को मिलता है, भारत ने उनके जैसा दूसरा कलाकार नहीं देखा। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी प्रार्थना उनके परिवार, प्रशंसकों के साथ है।

21 Sept 202212:11:12 PM
Raju Srivastava Death: दिलचस्प है राजू का कॉमेडी किंग बनने का सफर

राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर में लम्बा संघर्ष किया। उन्होंने करियर की शुरुआत फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाकर की, मगर अपने टैलेंट के दम पर मनोरंजन इंडस्ट्री का मजबूत नाम बन गये। उनकी मिमिक्री शैली वाली कॉमेडी ने देश और दुनिया में खूब शोहरत बटोरी। यहां पढ़िए राजू का पूरा सफर- 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन, कानपुर के गजोधर भैया ऐसे बने थे कॉमेडी किंग

21 Sept 202212:09:34 PM
अखिलेश यादव ने किया राजू श्रीवास्तव के चुनावी दिनों को याद

अखिलेश यादव ने एएनआई से कहा, यह खेदजनक है कि राजू श्रीवास्तव हमारे बीच नहीं रहे। वो अपनी हुनर, प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ एक गरीब परिवार से आया थे। उन्होंने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके जैसे प्रतिभाशाली कॉमेडियन बहुत कम हैं। मुझे याद है कि सपा में शामिल होने पर वह कानपुर से कैसे चुनाव लड़ना चाहते थे।

21 Sept 202211:58:36 AM
राजू श्रीवास्तव के निधन से सदमे में हैं सोनू सूद

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से बुरी तरह हैरान हैं। उन्होंने कॉमेडियन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोनू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा RIP Raju Bhai । इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी भी पोस्ट किया है। पूरी स्टोरी यहां पढ़ें- Raju Srivastav Death: सोनू सूद, भारती सिंह और अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ये फिल्म जगत का बड़ा नुकसान है

21 Sept 202211:53:07 AM
एमपी के मुख्यमंत्री ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर किया ट्वीट


अपनी कला से हास्य को नया रंग देने प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।  हंसते-हंसाते आप ऐसे चले गये कि मनोरंजन जगत में कभी न भरने वाला एक बड़ा शून्य छोड़ गये। अपने विनोद, ऊर्जा और हास्य के लिए आप सदैव याद आते रहेंगे।
ॐ शांति...।

21 Sept 202211:50:00 AM
राजू श्रीवास्तव के निधन पर कुमार विश्वास ने जताया शोक

राजू भाई ने आख़िर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिएए सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया।उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आँखों के आगे तैर रहे हैं।उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौग़ात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई

21 Sept 202211:42:52 AM
राजू ने अनिल कपूर की फिल्म तेजाब से किया था डेब्यू

राजू श्रीवास्तव ने एन चंद्रा की अनिल कपूर स्टारर फिल्म तेजाब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार वो कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आये थे। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

21 Sept 202211:42:05 AM
अमित शाह ने दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि


राजू श्रीवास्त के निधन पर अमित शाह ने दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति...।

21 Sept 202211:36:28 AM
राजनाथ सिंह ने राजू को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताए हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि राजू मंझे हुए कलाकार होने के साथ जिंदादिल इंसान भी थे।

सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 21, 2022
21 Sept 202211:25:12 AM
अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट करके राजू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि राजू श्रीवास्तव के परिवार से बात हुई है। वो नहीं रहे। लगभग आधा घंटा पहले गुजर गये। इंडस्ट्री के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है। परिवार और चाहने वालों के लिए संवेदनाएं। आपको कभी नहीं भूल सकेंगे।

Spoke to #RajuSrivastava’s family. He is no more. Passed away half an hour ago.

A great loss to the industry. Our heartfelt condolences to the family & near ones. Will never forget you.

ॐ शान्ति !
🙏🙏🙏

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 21, 2022
21 Sept 202211:19:47 AM
सोशल मीडिया में दी जा रही श्रद्धांजलि

 राजू को सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस उनके फोटो और वीडियो शेयर करके याद कर रहे हैं, जिसके चलते RIP Legend ट्रेंड होने लगा है।

RIP Raju Srivastava 😥

The man who introduced india to the world of standup comedy and dominated the field in late 2000s and early 2010s.

RIP Legend 🙏🙏 pic.twitter.com/hKkHq7zSn9

— Jayesh Patel (@jayeshforreal3) September 21, 2022
21 Sept 202211:04:34 AM
पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में थे भर्ती

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव यानी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 41 दिन से होश नहीं आया था। उनकी हालत देख जहां फैंस और परिवार ने चिंता में थे।

21 Sept 202210:58:37 AM
परिवार ने फेक खबरें ना फैलाने की अपील की थी

राजू श्रीवास्तव के भर्ती होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक खबरें सामने आ रही थीं। इसको लेकर परिवार ने कई सोशल मीडिया के जरिए अपील भी जारी की कि राजू की सेहत को लेकर अफवाहें ना फैलाएं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us