विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भतीजों के साथ सलमान ने कराया फोटोशूट नन्हे भांजे को भी दिखाया

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 04 May 2016 08:41 AM (IST)

सलमान खान ने अपने दो भतीजों के साथ एक फोटोशूट कराया है, जिसकी एक झलक आप यहां देख सकते हैं। उन्होंने नन्हे भांजे आहिल की तस्वीर भी शेयर की है।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड-डे। इन दिनों फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सुर्खियों में छाए सुपरस्टार सलमान खान के बारे में एक बात जगजाहिर है कि वो अपने परिवार के हर सदस्य का बहुत ख्याल रखते हैं और बच्चों के साथ भी उनका खास जुड़ाव है। सलमान ने अपने भतीजों अरहान और निर्वान के साथ क्लोदिंग ब्रांड के लिए एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उनके बीच की मजेदार कैमेस्ट्री साफ झलक रही है। आप यहां खुद ही देख लीजिए।

धर्मेंद्र-हेमा की शादी की सालगिरह पर बेटी एशा ने इस अंदाज में दी बधाई

देखिए पति और बेटियों के साथ कहां छुट्टियां मना रही हैं श्रीदेवी

आपको बता दें कि अरहान, अरबाज और मलाइका के बेटे हैं, जो अब अलग हाे चुके हैं। वहीं निर्वान सोहेल और सीमा के बेटे हैं, जिनकी शादी में भी दरार पड़ने की काफी समय से खबरें आ रही हैं। खैर, सलमान ने ट्विटर पर अपने नन्हे भांजे आहिल की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है, जो अपनी नानी सलमा की गोद में नजर आ रहा है। आहिल को हाल ही में उनकी बहन अर्पिता ने जन्म दिया है।

जहां तक सलमान की फिल्म 'सुल्तान' की बात करें तो यह ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है और इसमें सलमान के साथ अनुष्का शर्मा भी एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगी।