Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chunky Panday: चंकी पांडे ने शेयर की एकता कपूर के साथ पुरानी फोटो, लिखी दिल छूने वाली बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 08:32 AM (IST)

    Chunky Panday चंकी पांडे हाल ही में ड्रीम गर्ल 2 की सक्सेस पार्टी में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एकता कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शे ...और पढ़ें

    Chunky Pandey With Ekta Kapoor (Photo Credit: Instagram)
    Chunky Pandey With Ekta Kapoor (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. चंकी पांडे ने एकता कपूर के साथ शेयर की तस्वीर
    2. 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता का जश्न मनाते हुए आए नजर
    3. 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान और अनन्या मुख्य भूमिका में हैं

    नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। फिल्म की इस सफलता को देखते हुए बीते दिन मुंबई में इसकी सक्सेस की पार्टी रखी गई।

    इस पार्टी में फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ पहुंचे। वहीं, अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे (Chunky Panday) और मां भावना पांडे के साथ पहुंचीं। फिल्म की सक्सेस पार्टी में कई छोटे और बड़े पर्दे के स्टार नजर आए।

    अब हाल ही में, चंकी पांडे ने अपनी बेटी की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की सफलता के बीच अपने इंस्टाग्राम पर एकता कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एकता का आभार व्यक्त किया है।

    यह भी पढे़ं: Chunky Panday ने बनाया 'पहला पास्ता' आर्ट, बेटी अनन्या पांडे ने 11 रुपए में लिया खरीद

    एकता कपूर के साथ शेयर की फोटो

    हाल ही में, चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एकता कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चंकी नारंगी रंग की शर्ट और एकता ग्रे रंग के कैजुअल टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर 'ड्रीम गर्ल 2' की सक्सेस पार्टी की है। चंकी पांडे ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'द ओजी ड्रीम गर्ल'। इसके साथ ही उन्होंने स्टार आंखों वाला इमोजी और एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)

    सक्सेस पार्टी में नजर आए थे ये सितारे

    'ड्रीम गर्ल 2' की सक्सेस पार्टी में जितेंद्र, तुषार कपूर, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, मौनी रॉय और राकुलप्रीत जैसे कई अन्य सितारे भी आये थे। बता दें कि यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा जैसे कई कलाकार हैं।

    यह भी पढ़ें: Chunky Panday और भावना पांडे की शादी को पूरे हुए 25 साल, अनन्या ने पेरेंट्स को यूं किया विश