विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इसने मेरा एक और गाना...' चुनरी चुनरी कॉन्ट्रोवर्सी पर Salman Khan ने खोली वरुण धवन की पोल, हैरान रह गए एक्टर

Published: Sun, 24 May 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल में सलमान खान ने वरुण धवन को 'चुनरी चुनरी' गाना रीक्रिएट करने पर छेड़ा। इस दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डेविड धवन (David Dhawan) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 23 मई को मुंबई में एक इवेंट के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani To Ishq Hona Hai) का ट्रेलर लॉन्च किया। इसी के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

शनिवार को पीवीआर आईएनओएक्स ने डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसमें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सम्मानित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में डेविड धवन, उनके बेटे वरुण धवन और सलमान खान समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान सलमान खान ने उनका पॉपुलर चुनरी चुनरी सॉन्ग रिक्रिएट करने के लिए वरुण की फिरकी ली।

यह भी पढ़ें- 'हर किसी का बेटा...', ट्रेलर लॉन्च में डेविड धवन इमोशनल, Varun Dhawan की तारीफ करते हुए छलके आंसू

सलमान ने ली वरुण की फिरकी

कार्यक्रम के वीडियो में सलमान को डेविड और वरुण के साथ कार्यक्रम स्थल पर आते देखा गया। सलमान ने वरुण को चिढ़ाते हुए कहा, 'इसने मेरा एक और गाना उठा लिया।' इसे सुनकर वरुण ब्लश करने लगते हैं और कहते हैं - 'भाई प्लीज रहने दो।'

Varun (18)

बता दें कि चुनरी चुनरी गाने को सबसे पहले साल 1999 में फिल्म बीवी नंबर 1 में लिया गया था। इसमें सलमान के साथ सुष्मिता सेन नजर आई थी और ये एक पेपी डांस नंबर हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये पहली बार नहीं है जब वरुण ने सलमान खान की फिल्म का कोई गाना इस्तेमाल किया हो। इससे पहले भी वह सलमान के पॉपुलर गाने जैसे 'चलती है क्या 9 से 12' और 'ऊंची है बिल्डिंग' के रीक्रिएटेड वर्जन में नजर आ चुके हैं।

वासु भगनानी ने लगाया था आरोप

इससे पहले निर्माता वाशु भगनानी ने हाल ही में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत और डेविड धवन द्वारा निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है में इस्तेमाल किए जा रहे गाने पर अपना गुस्सा निकाला था। वाशु ने कहा कि हमने टीप्स को बीवी नंबर 1 के राइट्स बेचे थे वो लोग बदमाशी करके वीडियो चला रहे थे और हमशे इस मामले में मिलने को तैयार नहीं थे। फिलहाल डेविड धवन या वरुण ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में Mouni Roy बनीं Varun Dhawan की मां, हैरान हुए यूजर्स बोले - एक साल का अंतर?