Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Christmas 2023: मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, ओरी ने शेयर की एक झलक

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 04:39 PM (IST)

    Christmas 2023 मलाइका अरोड़ा ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया लेकिन इस बार पार्टी में मेहमान पहले से अलग नजर आए। मलाइका अरोड़ा हमेशा क्रिसमस ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस पार्टी (Photo Instagram)
    मलाइका अरोड़ा की क्रिसमस पार्टी (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Christmas 2023: 25 दिसंबर को तरफ क्रिसमस की धूम देखने को मिली। बॉलीवुड गलियारों में भी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। हमेशा की तरह इस बार भी मलाइका अरोड़ा ने अपने घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया, लेकिन इस बार पार्टी में मेहमान पहले से अलग नजर आए।

    मलाइका हमेशा क्रिसमस पार्टी अपने परिवार के साथ करती नजर आईं है, लेकिन बार उनकी पार्टी में कई स्टार किड्स शामिल हुए। इतना ही नहीं खास बात यह भी है इस पार्टी का हिस्सा अर्जुन कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी रही।

    यह भी पढ़ें- Preity Zinta Christmas: बच्चों के साथ प्रीति जिंटा ने विदेश में यूं मनाया क्रिसमस, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

    मलाइका की पार्टी में अर्जुन

    पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ वक्त पहले खबर थी कि दोनों का ब्रेकअप भी हो गया है, लेकिन ऐसी अफवाहों पर इस कपल ने रोक लगी दी थी और दोनों डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। वहीं अब कहा जा रहा था कि मलाइका की क्रिसमस पार्टी में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।

    पार्टी में स्टार्स किड्स

    जाने-माने बॉलीवुड सेलिब्रेटी ओरहान अवात्रामणि यानि ओरी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरे शेयर की है। इन फोटो में अनन्या पांडे, खुशी कपूर नजर आ रही है।

    इस क्रिसमस सेलिब्रेशन में शाह रुख खान की लाडली सुहाना खान भी नजर आ रही हैं। इस मौके पर सुहाना ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए काफी गॉर्जियस लग रही है।

    सांता बने ओरी 

    इस दौरान ओरी ऑल रेड ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्हें सांता की ड्रेस में देखा जा रहा है। एक वीडियो में वह अपनी अजीबो-गरीब ड्रेस से चर्चा में रहने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद संग दिख रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सांता ने अरबाज भैया को गिफ्ट दिया और आप...' Malaika Arora के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर फैंस ने ली चुटकी