विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब रैंप पर टुकड़े-टुकड़े होकर गिरने लगी मॉडल की ड्रेस

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 08 Dec 2014 10:42 AM (IST)

लंदन में हुए एक फैशन शो में वॉक करते हुए एक मॉडल की ड्रेस उसके लिए मुसीबत बन गई। मॉडल आधा रैंप ही पार कर पाई थी कि उसके कपड़े टूटकर गिरने लगे।

News Article Hero Image

मुंबई। लंदन में हुए एक फैशन शो में वॉक करते हुए एक मॉडल की ड्रेस उसके लिए मुसीबत बन गई। मॉडल आधा रैंप ही पार कर पाई थी कि उसके कपड़े टूटकर गिरने लगे।

दरअसल वो कपड़े चॉकलेट से बने थे। फ्रेंच टीवी प्रेजेंटर केरिन फेरी की चॉकलेट से बनी स्कर्ट रैंप के बीच में ही टूटने लगी। ये घटना पैरिस में चल रहे एक फैशन शो के दौरान हुई।

29 साल की फेरी ने पहले तो चॉकलेट से बने कपड़ों को संभालने की कोशिश की लेकिन बात तब तक उनके हाथ से निकल चुकी थी। फिर भी मॉडल ने रैंप पर पूरे आत्मविश्वास के साथ वॉक पूरी की।

पेरिस के वर्सेल्स में शुरू हुए 17वें सलोन दू चॉकलेट की शुरुआत में फैशन शो रखा गया था। ये अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट इंडस्ट्री के लिए हर साल लगने वाले ट्रेड फेयर है।

पढ़ेंः कैट वॉक करते वक्त ऊप्स मोमेंट की शिकार हुई ये हीरोइन

पढ़ेंः 'ऊप्स मोमेंट' की शिकार हुईं करीना कपूर!