विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में राजू बने चंदन प्रभाकर ने कर ली शादी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 29 Apr 2015 11:35 AM (IST)

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल शर्मा के नौकर बने राजू यानी कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने शादी रचा ली है। उन्‍होंने सोमवार को लुधियाना के ग्रैंड मेरिएट होटल में अपने रिश्‍तेदारों और नजदीकी दोस्‍तों की मौजूदगी में नंदिनी टंडन के साथ सात फेरे लिए। चंदन प्रभाकर मूल रूप से अमृतसर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में कपिल शर्मा के नौकर बने राजू यानी कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने शादी रचा ली है। उन्होंने सोमवार को लुधियाना के ग्रैंड मेरिएट होटल में अपने रिश्तेदारों और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में नंदिनी टंडन के साथ सात फेरे लिए।

शूटिंग और कोर्ट के बीच फंसे सलमान ने कश्मीर में किया ये नेक काम

चंदन प्रभाकर मूल रूप से अमृतसर के भल्ला कॉलोनी छेहारटा के रहने वाले हैं, मगर इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद लुधियाना में तीन साल नौकरी की थी। इसलिए उनका लुधियाना से खास रिश्ता रहा है। इसके बाद मुंबई में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद उन्हें आखिरकार 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में राजू का किरदार करने को मिला, जिसके जरिए वह घर-घर पहचाने जाने लगे हैं।

सोनम-फवाद की खूबसूरत जोड़ी फिर सिल्वर स्क्रीन पर छाने को बेकरार

वैसे अब चंदन प्रभाकर के पास काम की कोई कमी नहीं है। वह इन दिनों 10 पंजाबी और दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं। वह 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' से पहले वह 'द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से भी लोगों को हंसा चुके हैं और इस शो के फर्स्ट रनर-अप भी रहे हैं, मगर कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ने उन्हें भी घर-घर पॉपुलर कर दिया। खैर, चंदन प्रभाकर को उनके फैंस की तरफ से भी शादी की ढेरो शुभकामनाएं।