विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 साल पुराने Sukhwinder Singh के गाने को सुनते ही थिरकने लगते हैं पैर, सालों बाद भी Cult बना हुआ है पार्टी एंथम

Published: Tue, 16 Jun 2026 03:35 PM (IST)

Sukhwinder Singh का ये कल्ट गाना 28 साल बाद भी पार्टी एंथम बना हुआ है।

28 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है गाना

28 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है गाना

HighLights

  1. 28 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है गाना

  2. सुनते ही थिरकने लगेंगे आपके पैर

  3. ए आर रहमान ने दिया था संगीत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड में कई डांस एंथम हैं जिनके बिना पार्टी अधूरी होती है लेकिन जब बात सुखविंदर सिंह के गानों की आती है तो एक अलग ही बात होती है। सुखविंदर सिंह के गानों में जो देसीपन है वो म्यूजिक लवर्स के दिल को छूता है और इसीलिए पार्टी की प्लेलिस्ट में उनके गाने जरूर होते हैं।

विदेशों में भी कल्ट गाने का खुमार

Sukhwinder Singh ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं लेकिन आज हम जिस गाने की बात करने जा रहे हैं उसे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त तारीफ मिली है। यह गाना 1998 में रिलीज हुई फिल्म दिल से का है।

_shah  (4)

यह भी पढ़ें- तेज बुखार में Asha Bhosle ने गाया था ये दर्द भरा गीत, स्टूडियो में रो पड़े थे संगीतकार; आज भी है Cult क्लासिक

चलती ट्रेन में फिल्माया गया गाना

इस गाने के शानदार लिरिक्स गुलजार साहब ने लिखे थे और इसका म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था। इस गाने को डायरेक्टर रेलवे स्टेशन पर फिल्माना चाहते थे लेकिन फराह खान की सलाह के बाद इसे चलती ट्रेन में पर फिल्माया गया। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है- चल छैंया-छैंया (Chaiyya Chaiyya)।

_shah  (3)

बिना किसी सेफ्टी के किया डांस

28 साल पुराने गाने को शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और Malaika Arora पर फिल्माया गया था और वो भी चलती ट्रेन की छत पर बिना किसी सेफ्टी के। उन्होंने नीलगिरी माउंटेन रेलवे की चलती ट्रेन की छत पर बिना किसी सुरक्षा बेल्ट या हार्नेस के सिर्फ एक रस्सी के सहारे डांस किया। इस गाने को बेहतरीन गायक सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) ने गाया था और सपना अवस्थी ने उनका साथ दिया था।

_shah  (2)

दिल से (Dil Se) मूवी 1998 में रिलीज हुई एक रोमांटिक थ्रिलर है जिसमें शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन मणिकरत्नम ने किया था।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का 63 साल पुराना गीत आज भी है आइकॉनिक, लता मंगेशकर के साथ दी थी रोमांटिक गाने को आवाज