विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूड पोस्टर को लेकर कानूनी पचड़े में पड़े आमिर खान

By Edited By:
Updated: Fri, 08 Aug 2014 08:43 AM (IST)

अभिनेता आमिर खान फिल्म पीके के अपने न्यूड पोस्‍टर को लेकर विवादों में घिर गए हैं। प्रचार के नाम पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में कानपुर के वकील मनोज कुमार ने उनके खिलाफ जिला अदालत में याचिका दायर की है और आज मामले की सुनवाई है।

News Article Hero Image

इलाहाबाद। अभिनेता आमिर खान फिल्म पीके के अपने न्यूड पोस्‍टर को लेकर विवादों में घिर गए हैं। प्रचार के नाम पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में कानपुर के वकील मनोज कुमार ने उनके खिलाफ जिला अदालत में याचिका दायर की है और आज मामले की सुनवाई है।

यही नहीं, आमिर खान और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को इसपर अपनी सफाई पेश करने की हिदायत भी दी गई है। इधर, आमिर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि, उन्होंने पब्लिसिटी के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया है। ये एक कला है।

कानपुर के वकील मनोज कुमार ने किसी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, आमिर की ये अश्लील तस्वीर लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचा रही है। शुक्रवार को हर अखबार में फिल्म के प्रचार के लिए ये पोस्टर छापा गया था। मनोज कुमार ने कहा कि, जब मैंने अखबार देखा तो मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। ये अखबार देश के हर घर में जाएगा, बच्चे और बूढ़े इस तरह की तस्वीर देखेंगे तो उनपर इसका क्या असर होगा? आइपीसी की धारा 292 के तहत अश्लीलता का मामला दर्ज हुआ है।

पढ़ें - इन्हें देख न्यूड बने आमिर

पढ़ें - पीके पर केस दर्ज