विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोनी कपूर ने अमेरिकी मॉडल जीजी हदीद संग की ऐसी हरकत, तस्वीर देख भड़के लोग, कहा- 'अब वो दोबारा इंडिया नहीं आएगी'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Updated: Tue, 04 Apr 2023 09:00 PM (IST)

बता दें कि बोनी कपूर से पहले जीजी हदीद को लेकर वरुण धवन ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे। दरअसल वरुण ने स्टेज पर जीजी हदीद को गोद में उठा लिया था और फिर उनके गाल पर किस किया।

Photo Credit : Boney Kapoor Gigi Hadid Photos From twitter
Photo Credit : Boney Kapoor Gigi Hadid Photos From twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई में हाल ही में 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की ग्रैंड ओपनिंग हुई। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। कई बड़े स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगाया। ये इवेंट दो दिन तक चला।

इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इवेंट में  प्रियंका चोपड़ा, शाह रुख खान से लेकर जेंडाया, टॉम हॉलैंड और जीजी हदीद सहित अन्य हॉलीवुड सुपरस्टार ने इस इवेंट में चार चांद लगाया। इसी बीच अब जीजी हदीद को लेकर बोनी कपूर चर्चा में आ गए हैं। बोनी ने जीजी संग अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

जीजी हदीद की कमर पर हाथ रखने पर ट्रोल हुए बोनी कपूर

अंबानी के इवेंट के दौरान बोनी कपूर और जीजी हदीदी ने एक साथ कैमरे को पोज दिया। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं, फोटो सामने आने के बाद बोनी कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बोनी कपूर ने जीजी हदीद की कमर पर हाथ रखा हुआ है। इसी बात को लेकर लोग बोनी को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर ने फोटो को शेयर कर लिखी ऐसे कैप्शन

बता दें कि बोनी कपूर और जीजी हदीद की फोटो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, ‘पतली कमरिया तोरी हाय हाय हाय।' बस फिर क्या था कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ सी आ गई। वहीं, एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘पहले वरुण धवन और अब बोनी कपूर, जीजी हदीद सोच रही होंगी। मुझे घर जाना है।' एक यूजर ने गैंग्स ऑफ वासेपुर का यह मीम शेयर कर बोनी का मजाक उड़ाया। एक ने लिखा, ‘बहुत कम उम्मीद है अब वो दोबारा इंडिया आए।'

ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे वरुण धवन

बता दें कि बोनी कपूर से पहले जीजी हदीद को लेकर वरुण धवन ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे। दरअसल, वरुण ने स्टेज पर जीजी हदीद को गोद में उठा लिया था और फिर उनके गाल पर किस किया। इसी के बाद ही वह यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। बाद में वरुण को इस पर सफाई देनी पड़ी।